युवा फाउंडेशन देश में हो रहे महिला उत्पीड़न के लिए दुःख व्यक्त किया गया। नवरात्री के अवसर ’जागो रे' मुहीम के तहत लोगों को जागरूक किया गया।
कुदरा, कैमूर। जिला में गांव-गांव तक जाकर युवा फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सीमा चौधरी द्वारा देश में हो रहे महिला उत्पीड़न के लिए दुःख व्यक्त किया गया।
नवरात्री के अवसर ’जागो रे' मुहीम के तहत लोगों को जागरूक किया गया।सीमा चौधरी ने कहा नवरात्रि में कन्या पूजन को विशेष महत्व हमलोग देते हैं, उन्हें देवी स्वरूप मानते हैं।
लेकिन क्या फायदा उन्हें देवी स्वरूप मानने का, जब उनकी इज्जत हम खुद नहीं कर सकते। उनकी आबरू को तार-तार होने से बचा नहीं सकते।अगर महिलाओं को देवी स्वरूप मानते हो तो अपने आत्मा में इन्सानियत जागृत कर,उनकी इज्जत को तार-तार होने से बचाओ। महिलाओं को सम्मान के साथ समाज में जीने दो, उनके साथ जानवरों से भी बदतर सलूक मत करो, बुरी नजर ना डालो, उनसे अभद्रता ना करो।
युवा फाउंडेशन का 'जागो रे मुहिम' फोटो-pnp |
समाज के द्वारा किसी विशेष दिन कन्याओं को देवी के रूप का दर्जा देते हुए पूजन कर माता कहा जाता है। दूसरी तरफ उनके आबरू पर प्रहार किया जाता है। अगर इज्जत नहीं बचा सकते तो ऐसे पूजन का क्या महत्व। कन्या-पूजन करो, लेकिन इस दृढ़-संकल्प के साथ जो पीढ़ी-दर-पीढ़ी सराहना योग्य हो। आज समाज में कन्या पूजन के साथ, कन्या सुरक्षा की भी आवश्यकता है। अमानवीयता रूपी मुखौटा को निकाल कर फेकने की आवश्यकता है।
कन्याओं के सम्मान के लिए खड़े होकर समाज से लड़े और दूसरों को भी साथ खड़े होने के लिए जागृत करें। जैसे हम अपने बहन-बेटी के लिए अच्छे भाई और पापा बनते हैं, वैसे दूसरों के लिए भी बनें।कुछ दरिंदे-भेड़िए है जो महिलाओं और नन्ही-नन्ही मासूम बच्चियों पर गलत नजर रखते हैं। उनके लिए आज बच्चियों ने हाथ जोड़कर लोगों से अनुरोध किया है कि इस नवरात्रि में कन्या पूजन के साथ, कन्या सुरक्षा का भी संकल्प लें।