आज का पूरा दिन पुलिस कर्मियों का धरना प्रदर्शन के बीच बीता। सपाइयों से नोंक - झोंक होता रहा। वजह रही लखीमपुर की घटना।
![]() |
खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के पूर्व सदस्य संतोष यादव को पकड़ कर ले जाती पुलिस, फोटो-pnp |
![]() |
कांग्रेस नेता प्रदीप कुमार उर्फ संजू को पकड़ कर पुलिस बैन में ले जाती पुलिस, फोटो-pnp |
इसके बाद सपा प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी का जिला मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन का फरमान जारी होते ही आंदोलन शुरू हो गया। कांग्रेस पार्टी, आप, बसपा, सपाई समेत सभी विपक्षी पार्टियों के कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन, चक्का जाम, बयानबाजी शुरू कर हो गया।
आज पूरे दिन लखीमपुर खीरी में मारे गए किसानों को आक्रोश बना रहा। कई जगह पुलिस व कार्यकर्ताओं के बीच नोंक झोंक भी हुआ।
इसके बाद धरने पर बैठ गए। पुलिस द्वारा उनको गिरफ्तार भी कर लिया गया। इससे आक्रोशित सपाई पूर्व सांसद रामकिशुन यादव के नेतृत्व में सपा कार्यालय मुगलसराय के सामने जीटी रोड पर बैठकर चक्का जाम कर दिया।
वहीं चकिया तिराहे पर सपा युवा नेता अंकित यादव के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने चकिया तिराहे पर धरना प्रदर्शन ही नहीं बल्कि मुख्यमंत्री का पुतला दहन करने का प्रयास भी किया। हालांकि पुलिस ने पहले ही पुतला छीन लिया।
खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के पूर्व सदस्य संतोष यादव ने भी चकिया तिराहे पर पहुंचकर धरना में शामिल हुए। तत्पश्चात चंदौली में धरना स्थल पर पहुंच कर मुख्यमंत्री को रिहा करने की मांग को लेकर धरने में शामिल हुए।
पुलिस और सपा कार्यकर्ताओं में तीखी नोकझोंक
इस दौरान पुलिस और सपा कार्यकर्ताओं में तीखी नोकझोंक भी हुई।सपाइयों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को रिहा करने की मांग को लेकर लंबे समय तक धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान जीटी रोड के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई चिलचिलाती धूप में राहगीर बिलबिला उठे।वक्ताओं ने कहा कि भाजपा के गुन्डों के द्वारा किसानों की आवाज को दबाने के लिए उनकी हत्या करता है लाने का काम किया जा रहा है। लेकिन सपा कार्यकर्ता उनकी आवाज को बुलंद करने का काम करेंगे।
युवजन सभा के जिलाध्यक्ष चकरु यादव भी हुए शामिल
इस मौके सभा के जिला अध्यक्ष चकरू यादव ,लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव प्रदीप यादव, पूर्व प्रधान विक्की यादव,निरंजन यादव,विजय बॉर्डर,प्रेम तिवारी,सोम बिन्द, महेश सोनकर, विनोद बिंद सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।