राष्ट्रीय सवर्ण समाज संघ की बैठक में संगठन विस्तार हेतु जोर

राष्ट्रीय सवर्ण समाज संघ की बैठक में संगठन विस्तार हेतु जोर

 खरहना पंचायत अन्तर्गत गायघाट गांव में सामुदायिक भवन केंद्र में राष्ट्रीय सवर्ण समाज संघ सामाजिक संगठन के कार्यकर्ताओं का बैठक की गई। 

बैठक में शामिल संघ सदस्य, फोटो:pnp

कुदरा, कैमूर। खरहना पंचायत अन्तर्गत गायघाट गांव में प्रदीप कुमार चौबे की अध्यक्षता में सामुदायिक भवन केंद्र में राष्ट्रीय सवर्ण समाज संघ सामाजिक संगठन के कार्यकर्ताओं का बैठक की गई। 

बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर संगठन के बिहार प्रदेश अध्यक्ष सह पत्रकार कुमार चन्द्र भूषण तिवारी द्वारा संगठन विस्तार हेतु चर्चा किया गया। उन्होंने कहा कि देश के तमाम राजनीतिक पार्टियों द्वारा जातिगत समीकरण एवं जातिवादी विचारधारा के तहत देश में जहर खोलने का कार्य किया जा रहा है। जिसका पूर्ण रूप से विरोध करते हैं। 



जातिगत व्यवस्था व जातिगत कानूनों के रहते समाज व देश को कभी भी विकसित नहीं किया जा सकता। समाज हित व देश हित के लिए जातिवादी मानसिकता एवं जातिवादी कानूनों को पूर्ण रुप से बंद करना होगा। तभी विकास संभव है। 


प्रदीप कुमार चौबे को जिला कैमूर का जिला सचिव नियुक्त


उपस्थित सदस्यों के समक्ष संगठन के प्रति विशेष लगाव व कार्य को देखते हुए प्रदीप कुमार चौबे को जिला कैमूर का जिला सचिव नियुक्त किया गया। उदय नारायण चौबे को कुदरा प्रखंड का प्रखंड उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। निरंजन चौबे को प्रखंड कुदरा का कार्यकारिणी अध्यक्ष नियुक्त किया गया। दयाशंकर चौबे को खरहना पंचायत का पंचायत अध्यक्ष नियुक्त किया गया। साथ ही अध्यक्ष द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। इस शुभ घड़ी में संगठन के दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।