समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ लखनऊ पुलिस ने धारा 144 के उल्लंघन का आरोप लगाया है।
सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, फ़ोटो-pnp |
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ लखनऊ पुलिस ने धारा 144 के उल्लंघन का आरोप लगाया है।
इस मामले में राजधानी के गौतमपल्ली थाने में एफआईआर पंजीकृत कराया गया है। पुलिस के अनुसार अखिलेश यादव के ऊपर सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप हैं। पुलिस सरकारी जीप फूंकने वाले की भी तलाश कर रही है।
ज्ञातव्य हो कि उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी हिंसा के दौरान 4 किसानों की मौत के बाद वे चार अक्टूबर को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अपने आवास के बाहर धरने पर बैठ गए थे। इसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया था। उसी दिन एक पुलिस जीप भी फूंक दी गई थी।
आज अखिलेश यादव के साथ ही गौतमपल्ली थाना पुलिस ने जीप फूंकने के आरोप में अमित उर्फ़ मास्टर के नाम से भी एक एफआईआर दर्ज की है। उस शख्स की तलाश की जा रही है।
सूत्रों के अनुसार धारा 144 की जमानत न कराने पर पुलिस अखिलेश यादव की गिरफ्तारी भी हो सकती है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने पर पार्टी नेताओं ने नाराजगी जाहिर की है वहीं कार्यकर्ताओं में आक्रोशित हैं।