क्राइम ब्रांच स्वाट टीम/सर्विलांस व धीना पुलिस ने चिल्हारी पुलिया चौराहा से ब्रेजा कार में 35 किलो गांजा के साथ तीन अंतराज्यीय तस्करों को गिरप्तार किया गया।
फोटो-धीना थाना पर बरामद गांजा, कार व तस्करों के साथ सीओ सकलडीहा रामवीर सिंह व अन्य पुलिसकर्मी। |
धीना, चन्दौली। क्राइम ब्रांच स्वाट टीम/सर्विलांस व धीना पुलिस के संयुक्त प्रयास से शुक्रवार की देर रात चिल्हारी पुलिया चौराहा से ब्रेजा कार में 35 किलो गांजा के साथ तीन अंतराज्यीय तस्करों को गिरप्तार किया गया।
पुलिस ने पकड़े गए तीनों गांजा तस्करों को कागजी कार्रवाई कर जेल भेज दिया। इससे गांजा तस्करी में शामिल तस्करों में हड़कंप मच गया।सीओ सकलडीहा रामवीर सिंह ने बताया कि शुक्रवार की देर रात धीना थानाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह उपनिरीक्षक सुग्रीव प्रसाद गुप्ता, शिवबाबू यादव व हमराहियों संग अपराधियो व तस्करों के गिरप्तारी के अभियान के तहत चिल्हारी पुलिया चौराहा पर पहुंचे।
जहां प्रभारी क्राइम ब्रांच स्वाट टीम/सर्विलांस राजीव कुमार सिंह अपने हमराहियों संग मिले। तभी अमडा की तरफ से चार पहिया वाहन आता हुआ दिखाई दिया।कार सवार पुलिस को देखकर वाहन को पीछे करने लगे। पुलिस ने शंका पर घेरा बंदी कर वाहन का तलाशी लिया।
तलाशी में कार में अवैध 7 बंडलों मे 35 किलो गांजा बरामद हुआ। मौके से तस्कर 47 वर्षीय सतीश सिहं व 19 वर्षीय समरेंद्र सिंह निवासी फेसुडा थाना सैयदराजा जिला चन्दौली व 34 वर्षीय विक्की प्रसाद निवासी बड़हरा थाना बड़हरा जिला भोजपुर (बिहार) गिरफ्तार कर किया गया। तीनों गांजा तस्करी में कई बार जेल जा चुके है। तीनों गांजा तस्कर उड़ीसा से गांजा लाकर गांव-गांव बेचने का काम करते थे।
पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह, उपनिरीक्षक सुग्रीव प्रसाद गुप्ता, शिवबाबू यादव, थाना धीना,मुख्य आरक्षी सुधीर सिंह, कांस्टेबल राहुल सिंह ,विपिन यादव, कुलभूषण सरोज, रोहित यादव, प्रभारी निरीक्षक स्वाट टीम राजीव कुमार सिंह,उपनिरीक्षक शैलेन्द्र प्रताप सिंह ,सर्विलांस टीम प्रभारी कांस्टेबल राणा प्रताप सिंह, कांस्टेबल आनन्द कुमार, अमित कुमार यादव, अमित कुमार सिंह देवेन्द्र सरोज,प्रेम प्रकाश यादव,नीरज कुमार मिश्रा ,अजित कुमार सिंह आदि रहे।