योगी सरकार ने वर्ष 2022 में होने वाली छुट्टियों का जारी किया कैलेंडर, देखें सरकारी अवकाश

योगी सरकार ने वर्ष 2022 में होने वाली छुट्टियों का जारी किया कैलेंडर, देखें सरकारी अवकाश

योगी सरकार ने अगले वर्ष यानि 2022 में होने वाली छुट्टियों का कैलेंडर जारी हो गई है। 2022 में 24 सार्वजनिक छुट्टी है ,वहीं 29 निर्बंधित अवकाश मिलेंगें।

सांकेतिक फोटो, pnp

लखनऊयोगी सरकार ने अगले वर्ष यानि 2022 में होने वाली छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर दिया है। जहां 2022 में 24 सार्वजनिक छुट्टी है ,वहीं 29 निर्बंधित अवकाश मिलेगा। साल 2022 में शनिवार और रविवार को कुल मिलाकर 7 सार्वजनिक अवकाश पड़ रहे हैं।


जारी लिस्ट के अनुसार यूपी राज्य कर्मचारियों के लिए अगला साल 2022 में काफी राहत है। इस बार होली और दीपावली के पर्व पर खूब छुट्टियां मिलेंगी। साथ ही 24 अक्टूबर को दीपावली मनाने के अगले दिन ही ऑफिस जाना होगा।

यूपी सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से वर्ष 2022 के लिए जारी हुए कैलेंडर में अवकाश का जिक्र किया गया है। सरकार के राज्य कर्मचारियों को होली में बल्ले-बल्ले रहेगा। इन्हें  लगातार चार दिनों कीआ छुट्टियां मिलेंगी। 

छुट्टियों की जारी कैलेंडर के अनुसार इस बार 17 मार्च को होलिका दहन, 18 मार्च को होली पड़ेगी। इसके बाद शनिवार और रविवार का अवकाश मिलेगा।

अनुसचिव उमेश कुमार ने बताया कि हिंदूं पंचांग के अनुसार 24 अक्टूबर को दीपावली के बाद गोवर्धन पूजा 25 के बजये 26 अक्टूबर को पड़ेगा। इसलिए दीवाली के अगले दिन सरकारी दफ्तर खुला रहेगा। कुल मिलाकर अगले साल यानि साल 2022 में 24 सार्वजनिक और 29 निर्बंधित अवकाश जारी किए गए हैं।

कैलेंडर के अनुसार महाशिवरात्रि एक मार्च, राम नवमी 10 अप्रैल, रक्षाबंधन 12 अगस्त, जन्माष्टमी 18 अगस्त, दशहरा 5 अक्टूबर, दीपावली 24 अक्टूबर, भैया दूज 27 अक्टूबर, गुरु नानक जयंती 8 नवंबर को पड़ रहा है। भीमराव आंबेडकर की जयंती 4 अप्रैल और बुद्ध पूर्णिमा 16 मई के दिन पड़ेगी।

 जबकि मुस्लिम धर्म में 15 फरवरी को मोहम्मद हजरत अली का जन्मदिन, 3 मई को ईद उल फितर, 10 जुलाई को बकरीद, 9 अगस्त को मोहर्रम, 9 अक्टूबर को बारावफात की छु्ट्टियां रहेंगी। गुड फ्राइडे 15 अप्रैल को, क्रिसमस 25 दिसंबर को पड़ेगा।


जारी कैलेंडर अनुसार, 

गणतंत्र दिवस - 26 जनवरी

मोहममद हजरत अली जन्मदिन - 15 फरवरी

महाशिवरात्रि - 1 मार्च

होलिका दहन - 17 मार्च

होली - 18 मार्च

राम नवमी - 10 अप्रैल

भीमराव आंबेडकर जयंती - 4 अप्रैल

गुड फ्राइडे - 15 अप्रैल

ईद उल फितर - 3 मई

बुद्ध पूर्णिमा - 16 मई

बकरीद - 10 जुलाई

मोहर्रम - 9 अगस्त

रक्षाबंधन - 12 अगस्त

स्वतंत्रता दिवस - 15 अगस्त

जन्माष्टमी - 18 अगस्त

महात्मा गांधी जयंती - 2 अक्टूबर

महानवमी - 4 अक्टूबर

दशहरा - 5 अक्टूबर

बारावफात - 9 अक्टूबर

दीपावली - 24 अक्टूबर

गोवर्धन पूजा - 26 अक्टूबर

भैया दूज - 27 अक्टूबर

गुरु नानक जयंती - 8 नवंबर

क्रिसमस डे - 25 दिसंबर को पड़ेगा, जिस दिन छुट्टियां घोषित की गई हैं।