सरने प्राथमिक विद्यालय प्रथम के बच्चों ने प्रत्येक कक्षा में रंगोली बनाकर स्वच्छ गंगा निर्मल गंगा का संदेश दिया।
बच्चों ने बनाई रंगोली |
नियमताबाद, चंदौली। स्थानीय ब्लॉक के सरने प्राथमिक विद्यालय प्रथम में नमामि गंगे अभियान अंतर्गत छात्र-छात्राओं ने मनमोहक रंगोली बनाई। बच्चों ने प्रत्येक कक्षा में रंगोली बनाकर स्वच्छ गंगा निर्मल गंगा का संदेश दिया।
इस मौके पर बच्चों ने दीपोत्सव भी किया। इस अभियान में बच्चों की शिक्षिका नीलम तिवारी ने समुचित मार्गदर्शन एवं सहयोग प्रदान किया।
इस मौके पर विद्यालय की अन्य शिक्षिकाओं ने भी बच्चों का उत्साहवर्धन किया।