कुदरा पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। छापेमारी कर कानडिहरा गांव में सोलह किलो गांजा सहित तकरीबन 1 लाख 50 हजार रुपए नगदी बरामद किया है।
पुलिस को मिली बड़ी सफलता, गांजा सहित आरोपी गिरफ्तार, फोटो-pnp |
कुदरा, कैमूर। स्थानीय पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस को गश्त के दरमियान गुप्त सूचना मिली कि कानडिहरा गांव में गांजे की तस्करी की जा रही है।
बरामद गांजा, फोटो-pnp |
इस गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कानडीहरा गांव में छापेमारी किया। इस छापेमारी में दिनेश कुमार के यहां 16 किलो 129 ग्राम गांजा व एक लाख 50 हजार नगदी के साथ गांजा तोलने की मशीन बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
यह गांजा कितने दिन से बिक रहा था और कहां से आता था। पुलिस इसका पता लगा रही है। कुदरा थाना प्रभारी अजय सिंह ने बताया कि आरोपी गांजा तस्कर से पूछताछ की जा रही है।