आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय संघ सेवक व भाजपा कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाला गया।
फोटो: pnp > कमालपुर बाजार में आजादी का अमृत महोत्सव के तिरंगा यात्रा शामिल लोग। |
कमालपुर, चन्दौली। आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय संघ सेवक व भाजपा कार्यकर्ताओ के नेतृत्व मंगलवार को तिरंगा यात्रा निकाला गया।
तिरंगा यात्रा पूर्व माध्यमिक विद्यालय कमालपुर से शुरू होकर बाजार होते हुए चौकी से वापस विद्यालय पर जाकर समाप्त हो गया।यात्रा में भारत माता की जय से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया था।
तिरंगा यात्रा में स्कूली छात्र छात्राओं ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।छात्र छात्राओं ने हाथों में तिरंगा झंडा लेकर चल रहे थे। यात्रा में भारत माता की जय के नारे से पूरा वातावरण देशभक्ति हो गया था।तिरंगा यात्रा में स्कूली बच्चे, राष्ट्रीय संघ सेवक व भाजपाई शामिल रहे।
खण्ड कार्यवाह संजय रस्तोगी ने कहा कि देश की एकता व अखंडता को बनाये रखने के लिए तिरंगा यात्रा निकाला गया है। देश का तिरंगा हम सभी का सम्मान है। आपसी एकता को बनाये रखने के लिए सबकी एकजुटता जरूरी है।
इस मौके पर आनन्द सिंह, नंदलाल, सुनील उपाध्याय, खण्ड कार्यवाह संजय रस्तोगी, राजेश तिवारी, चंद्रभान मौर्य, गणेश अग्रहरि, ईश्वरचंद पांडेय, श्रीराम चौबे, अरविंद वर्मा, राधेश्याम सिंह, अखंडानन्द तिवारी, अनिल श्रीवास्तव, राजेश सिंह, संजय अग्रहरि, वकील सिंह, अशोक सिंह, मु0 शमीम, चंद्रभान राय आदि रहे।