सरयां गांव में आग लगने से तीन जानवर झुलस कर मर गए। कई जानवर गंभीर हालत में झुलस कर घायल भी हो गए हैं।

आगजनी में सब कुछ स्वाहा, फोटो-,pnp
चन्दौली, धानापुर । थाना क्षेत्र के सरयां गांव में आग लगने से कई जानवर झुलस कर मर गए हैं। वहीं कुछ जानवर गंभीर हालत में झुलस कर घायल भी हो गए हैं। इस घटना की जानकारी पुलिस और प्रशासन को भी दे दी गई है।
स्थानीय लोगों की सूचना पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेश यादव और ग्राम प्रधान वीरेंद्र प्रताप यादव पहुंचकर पीड़ित परिवार की मदद कर रहे हैं और उनको आगे में भी मदद का आश्वासन दे रहे हैं।
बताया जा रहा है कि किसी अज्ञात कारणों से सरयां गांव के रहने वाले मोहन यादव के झोपड़ी में आग लग गई, जिससे वहां पर बांधे गए कई जानवर आग की चपेट में आ गए। आग की चपेट में आने से एक गाय सहित तीन जानवर जलकर मर गए तथा कई जानवर झुलस कर घायल हो गए हैं। इस घटना की जानकारी पुलिस और प्रशासन को भी देकर पीड़ित परिवार ने मदद की गुहार लगायी है।