सूचना के आधार पर यह मामला मृतक के साथ पूनम देवी पति राजेश राम साकिम कर्णपुरा थाना चेनारी जिला रोहतास से अवैध संबंध का पाया गया।
मीडिया के समक्ष घटना का खुलासा करते पुलिस अधिकारी, फोटो-pnp |
● प्रेम प्रसंग के मामले में हुआ था मर्डर, एक महिला समेत छः अपराधी गिरफ्तार
कैमूर, रामपुर ( कुमार चन्द्र भूषण तिवारी)। प्रखंड के करमचट थाना अंतर्गत नीशिजा गांव से पूरब दक्षिण दुर्गावती नदी के किनारे पतले नाला में 24 दिसंबर को लगभग 8:00 बजे ग्रामीणों के द्वारा एक अज्ञात शव को देखा गया था। जिसका की सूचना ग्रामीणों द्वारा करमचट थाना के चौकीदार लालबाबू पासवान के माध्यम से थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह को दिया गया। संजय कुमार सिंह द्वारा शव का पंचनामा कर अंत परीक्षण हेतु भभुआँ भेज दिया गया था।
25 दिसंबर को मृतक का पहचान अखिलेश पाल उम्र 36 वर्ष पिता महेंद्र पाल चेनारी थाना लाँजी गांव निवासी के रूप में हुआ। पुलिस अधीक्षक कैमूर राकेश कुमार द्वारा घटना के उद्भेदन हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी भभुआँ सुनीता कुमारी के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया।
जिसमें पुलिस निरीक्षक सदर अंचल धर्मेंद्र कुमार सिंह, थानाध्यक्ष करमचट संजय कुमार सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक करमचट थाना सतीश कुमार सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक करमचट थाना सविता देवी, पुलिस अवर निरीक्षक करमचट थाना विनय कुमार, सहायक अवर निरीक्षक करमचट थाना राजीव रंजन, सहायक अवर निरीक्षक करमचट थाना अवधेश अरुण को सम्मिलित किया गया।
गठित टीम के जांच के क्रम में गुप्तचरों द्वारा दी गई सूचना के आधार पर सर्वप्रथम यह मामला मृतक के साथ पूनम देवी पति राजेश राम साकिम कर्णपुरा थाना चेनारी जिला रोहतास से अवैध संबंध का पाया गया। तदोपरांत गठित टीम द्वारा पूनम देवी को उसके घर से गिरफ्तार किया गया।
जिसने अपने अपराध स्वीकारोक्ति बयान में अपने पति राजेश राम व उसके अपराधी साथी कमलेश राम, मनीष राम, निरंजन राम, सूरज कुमार के साथ लाठी डंडा तथा क्रिकेट के विकेट से मार कर बेहोश करने, तथा गर्दन में गमछा से कसकर गला गला दबाने के कारण हत्या कर, लाश को साक्ष्य छुपाने के नियत से झाड़ी नुमा स्थान पर फेंकने की बात को स्वीकार किया गया।
अग्रिम अनुसंधान में घटना में प्रयुक्त लाठी एवं क्रिकेट का विकेट अपराधियों के घर से बरामद किया गया है। तथा सभी छह अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है गिरफ्तार सभी अपराध कर्मियों ने हत्या करने की बात को स्वीकार किया है।