अखिलेश की शह पर राजभर समाज का अपमान: अनिल राजभर

अखिलेश की शह पर राजभर समाज का अपमान: अनिल राजभर

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव की शह पर महान दल के मुखिया केशव देव मौर्य ने राजभर समाज का अपमान करने का बीड़ा उठाया है। 

योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, फोटो-pnp



लखनऊ। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव की शह पर महान दल के मुखिया केशव देव मौर्य ने राजभर समाज का अपमान करने का बीड़ा उठा लिया है, वे लगातार राजभर समाज को अपमानित कर रहे हैं। 

इसे भी पढ़े: 




यह आरोप उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने लगाया है। श्री राजभर ने कहा कि समाजवादी पार्टी के साथ राजभर समाज नहीं है। इसकी वजह से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की शह पर महान दल के मुखिया केध्व देव मौर्य  राजभर समाज का अपमान कर रहे हैं। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 

 कैबिनेट मंत्री ने कहा कि महान दल के मुखिया केशव देव राजभर समाज के नेताओं को राजनीतिक जोकर व सर्कस का शेर बताते हुए अपमानित कर रहे हैं। यह सरासर अपमान है। यह बंद होना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह साबित करता है कि सपा व उनके साथी राजभर समाज के सम्मान के साथ नहीं है, इसलिए वे बराबर राजभर के लोंगों को ठेस पहुंचाने में जुटे हुए हैं। 

इस मामले सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पूरी तरह से समर्थन मिल रहा है।  कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि  राजभर के सम्मान के सवाल पर सुभासपा नेता ओम प्रकाश राजभर को समाजवादी पार्टी से अपना गठबंधन तोड़ देना चाहिए।

उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने आरोप लगाया है कि समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव की शॉप पर महान दल के मुखिया केशव देव मौर्य राजभर समाज का अपमान कर रहे हैं जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा उन्होंने कहा कि राजभर समाज के सम्मान के साथ समाजवादी पार्टी और उनके साथी नहीं रहे हैं अखिलेश यादव की शॉप पर ही केशव देव मौर्य राजभर समाज का अपमान कर रहे हैं और केशव देव राजभर समाज के नेताओं को राजनीतिक जोकर और सर्कस का शेर बता रहे हैं जो भाजपा नेता ओमप्रकाश राजभर को अपने और राजभर समाज के सम्मान की खातिर सपा से गठबंधन तोड़ देना चाहिए


पढ़ें: आज की ताज़ा खबरें (Hindi News) पूर्वांचल के सबसे विश्वसनीय न्यूज पोर्टल 'Purvanchal News Print' जो पूर्वांचल के समग्र विकास को रखे आगे. ट्विटर, फ़ेसबुक, लिंक्डइन, टेलीग्राम पर Follow करे.