सैयदराजा विधायक सुशील सिंह के निर्देश पर प्रतिनिधि अन्नू सिंह ने आधा दर्जन सहकारी समितियों पर धान खरीद व खाद का अवलोकन किया।
सहकारी समिति पर धान खरीद का अवलोकन करते सैयदराजा विधायक सुशील सिंह के प्रतिनिधि अन्नू सिंह |
● खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने का दिया निर्देश
CHANDAULI, कमालपुर। सैयदराजा विधायक सुशील सिंह के निर्देश पर प्रतिनिधि अन्नू सिंह ने रविवार को आधा दर्जन सहकारी समितियों पर धान खरीद व खाद का अवलोकन किया। जबकि मौके पर धान खरीद में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। ताकि किसानों को क्रय केंद्रों पर धान बेचने व खाद लेने में कोई समस्या न हो सके।
इसे भी पढ़े:-
बीते दिनों क्षेत्रीय किसानों ने सैयदराजा विधायक सुशील सिंह से केंद्र प्रभारियों की मनमानी व लापरवाही से धान खरीद न होने का शिकायत की थी। इसके लिए विधायक ने उच्चाधिकारियों से वार्ताकर किसानों का धान खरीद में लापरवाही न करने का निर्देश दिया था।
ताकि किसानों की गाढ़ी कमाई धान की फ़सल को बेचने में कोई दिक्कत न हो सके। इसके लिए समिति सचिवों ने केंद्रों पर धान खरीद में तेजी आयी।
सैयदराजा विधायक सुशील सिंह के प्रतिनिधि अन्नू सिंह ने रविवार को सहकारी समितियों का अवलोकन किया। मौके पर किसानों के पंजीकरण व खरीद का जानकारी ली और
मौके पर किसानों के धान खरीद में तेजी लाने के भी निर्देश दिए।ताकि शासन के मंशा के अनुरूप किसानों का आसानी से धान की खरीद हो सके।
इस मौके पर राजन सिंह, नागेंद्र कुमार, अवधेश सिंह, विकास गुप्ता,अमित सिंह, राकेश सिंह आदि रहे।