चन्दौली में मुख्यमंत्री Yogi Aditynath के आगमन के पहले कहां-कैसे हुई चूक ? खुफिया अधिकारी क्यों हुए फेल !

चन्दौली में मुख्यमंत्री Yogi Aditynath के आगमन के पहले कहां-कैसे हुई चूक ? खुफिया अधिकारी क्यों हुए फेल !

मुख्यमंत्री के चन्दौली आगमन के पहले सपाइयों का ज्ञापन देने को लेकर हुआ बवाल अब तूल पकड़ता जा रहा है। 

मुख्यमंत्री के आगमन के पहले भिड़े सपा विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव व सकलडीहा डीएसपी अनुरुद्ध सिंह, फोटो- सोशल मीडिया साभार

सपाइयों का मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने को लेकर हुआ बवाल चन्दौली से लखनऊ तक पहुंचा 

ट्विटर पर ट्रेंड हुए सकलडीहा डीएसपी अनुरुद्ध सिंह, धक्का-मुक्की का वीडियो वायरल होते ही

लखनऊ। मुख्यमंत्री के चन्दौली आगमन के पहले सपाइयों का ज्ञापन देने को लेकर हुआ बवाल अब तूल पकड़ता जा रहा है। चन्दौली से लेकर यूपी की राजधानी लखनऊ तक इस घटना ने हलचल पैदा कर दी है।

सोशल मीडिया में भी यह मामला छाया हुआ है। ट्विटर पर भी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सहित कई नेताओं के ट्वीट सामने आ गए। सकलडीहा डीएसपी अनुरुद्ध सिंह व सपा विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव के बीच धक्का मुक्की का वीडियो वायरल होते ही ट्रेंड हो गया। इस मामले में वहीं खुफिया व लोकल पुलिस को भी फेल हो होना बताया गया। 

आखिर सपाइयों को रोकने की जरूरत क्यूं पड़ी!

 बताया जाता है कि जब सपा नेताओं ने जनपद में खाद , धान खरीद व अन्य जिले की समस्याओं को लेकर पहले ही चेतावनी दे दी थी कि अगर ये समस्याएं हल नहीं हुई तो वे चन्दौली आगमन पर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौपेंगे। बावजूद जिला प्रशासन व पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया।  इसका नतीजा रहा कि सपाई मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने पर अड़ गए और इतना बवाल हो गया।

जनता तक अपना संदेश पहुंचाने में सफल हुए सपा नेता

मुख्यमंत्री द्वारा जिले को भले ही करोडों रुपये की सौगात दी गई हो। इसका आने वाले समय में कितना बीजेपी को राजनीतिक लाभ व जिले के लोगों को मिल पाएगा, यह वक्त ही बताएगा। लेकिन इन सौगातों के बीच सपाइयों द्वारा उठाई गई रणनीति को काफी सक्सेजफुल बताया जा रहा है। जिससे अपने संदेश को जनता तक पहुंचाने में सफल हो गए।

 यह रणनीति जिले के लोगों के अलावा दूसरे जगहों के लिए भी संदेश छोड़ दिया है। सपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि किसानों व जिले के लोगों की समस्यओं को लेकर मांग पत्र देना क्या कोई गुनाह है। अगर अधिकारी पहले ही जन समस्याओं के सवाल पर मांग पत्र ले लेते और जर्बदस्ती रोका नहीं जाता तो यह धक्का- मुक्की नहीं होती। इस घटना के लिए खुद पुलिस अधिकारी जिम्मेदार हैं।

हैशटैग के साथ 'I Support Anuruddha Singh' ट्विटर पर हुए ट्रेंड

चंदौली में सपा के विरोध प्रदर्शन व सकलडीहा डीएसपीअनुरुद्ध सिंह के बीच धक्का-मुक्की व सपाइयों का बवाल सोशल मीडिया पर भी ट्रेंड हो गया। हैशटैग के साथ 'I Support Anuruddha Singh' ट्विटर पर दूसरे नंबर पर ट्रेंड करने लगा। मशहूर फिल्म मेकर अशोक पंडित ने हैशटैग का प्रयोग करते  योगी आदित्यनाथ जी से सपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ एक्शन लेने की मांग की।

 फ़िल्म मेकर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि " योगी जी, कृपया अपने अंदाज में इस आदमी की पूरी संपत्ति लाल टोपी के साथ जब्त कर लें और उसे सलाखों के पीछे डाल दें। सत्ता के बाहर रहते ऐसा व्यवहार करते हैं अगर सत्ता में रहेंगे तो कैसा व्यवहार होगा।"


 पहली बार मिली जिले को करोड़ों की सौगात!


धान के कटोरे को पहली बार किसी मुख्यमंत्री ने करोङो रुपये की सौगात दी है। यह सही है कि यह सौगात तभी पूरी हो पाएगी जब सूबे में दोबारा योगी की सरकार बन पाए। क्यूंकि दूसरे दलों की सरकार बनते ही विकास कार्य के तरीके बदल जाते हैं और सत्तासीन सरकार अपने तरीके से प्राथमिकताएं तय करती है। 

कुल मिलाकर जिले को मिले करोड़ों सौगात को यहां की जनता किस नजरिये से लेती है, यह आने वाला समय बताएगा। वहीं इन सौगातों को आने वाले चुनाव के नजरिये से भी देखा जा रहा है, कुछ महीने बाद ही विधान सभा चुनाव होने हैं।  क्योंकि पूरे चार साल बीतने के बाद चन्दौली को करोङों के सौगात की बारी आई है, यह भी चर्चा का विषय बन गया है।

भाजपा लहर में भी सकलडीहा विधान सभा सीट पर लहराया सपा का झण्डा


बीते यूपी विधानसभा चुनाव में भाजपा लहर में जहां हर क्षेत्र से जीत के बिगुल बज रहे थे वहीं सकलडीहा विधानसभा क्षेत्र में सपा ने अपना झंडा फहरा दिया। अब यह इलाका सपा का गढ़ कहा जाता है। मौजूदा समय में यहां से सपा के विधायक प्रभु नारायण यादव हैं।

 यही वजह है कि सपा के इस किले को भेदने के लिए भाजपा एक साथ कई दांव चल रही है। यहां के वही विधायक हैं, जिसने चन्दौली के रामगढ़ के बाबा कीनाराम मठ स्थल पर मुख्यमंत्री आगमन के पूर्व सकलडीहा डीएसपी अनुरुद्ध सिंह से सिर लड़ाते देखा जा रहा है।।

पढ़ें: आज की ताज़ा खबरें (Hindi News) पूर्वांचल के सबसे विश्वसनीय न्यूज पोर्टल 'Purvanchal News Print' जो पूर्वांचल के समग्र विकास को रखे आगे. ट्विटर, फ़ेसबुक, लिंक्डइन, टेलीग्राम पर Follow करे.