अमृत महोत्सव में मना सुशासन सप्ताह, दी गई योजनाओं की जानकारी

अमृत महोत्सव में मना सुशासन सप्ताह, दी गई योजनाओं की जानकारी

अमृत महोत्सव में सुशासन सप्ताह एवं विपणन विकास सहायता योजना अंतर्गत अनुसूचित जाति के व्यक्तियों के साथ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, फ़ोटो-pnp

चंदौली, चहनियां। खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड ने चहनिया विकासखंड के त्रिपाठ ग्राम सभा में अमृत महोत्सव में सुशासन सप्ताह एवं विपणन विकास सहायता योजना अंतर्गत अनुसूचित जाति के व्यक्तियों के साथ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।

कार्यक्रम में शामिल महिलाएं, फोटो:pnp

जिसमें सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई। वही इस कार्यक्रम में प्रेम सिंह ए०सी०यस० शाखा प्रबंधक बड़ौदा, यू पी बैंक के साथ कार्यालय के प्रधान सहायक रघुनाथ चौधरी, नागेंद्र कुमार , त्रिपाठ ग्राम के प्रधान राम सिंह चौहान, खजूर गांव के ग्राम प्रधान बबलू सहित गांव की महिलाएं व वरिष्ठ नागरिक जनता भी उपस्थित रहे।

वही कार्यक्रम का संचालन खादी ग्रामोद्योग विभाग चंदौली के गौतम त्रिपाठी (ए०डी०ओ०) द्वारा किया गया।