भाजपा के जन विश्वास यात्रा में कार्यकर्ताओं की काफी भीड़ रही, विधायक सुशील सिंह द्वारा कमालपुर, धीना,अमड़ा, बरहनी में आयोजित कार्यक्रम को खूब सराहा गया|
जन विश्वास यात्रा में उमड़ी भीड़, फोटो-pnp |
चन्दौली, कमालपुर। भाजपा के जन विश्वास यात्रा में कार्यकर्ताओं की काफी भीड़ जुटी रही। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जन विश्चास यात्रा में शामिल अपने नेताओं का भरपूर स्वागत किया।
कार्यकर्ताओं ने गुलाब की पंखुड़ियों से अपने प्रिय नेता का स्वागत करने का काम किया। सैयदराजा भाजपा विधायक सुशील सिंह ने कमालपुर, धीना,अमड़ा, बरहनी में आयोजित कार्यक्रम का सराहना किया।
वहीं विश्वास यात्रा के स्वागत के लिए कार्यकर्ता सड़क किनारे खड़े होकर इतंजार कर रहे थे।जन यात्रा आने पर गुलाब की पंखुड़ियों से अपने अतिथियों केंद्रीय मंत्री भारत सरकार कौशल किशोर, रविंद्र जायसवाल, सैयदराजा विधायक सुशील सिंह,बिनोद सोनकर का स्वागत किया।
जय श्रीराम के नारों से गूंजते रहे इलाके, फोटो-pnp |
वही जय श्रीराम के नारे से पूरा वातावरण गुंजयमान हो गया।कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं की काफी भीड़ जुटी रही।वही महिलाएं भी अपने अतिथियों का भरपूर स्वागत किया।
इस मौके पर पूर्व जिपंस सुशील सिंह जनौली, राजेश सिंह, हरिबंश उपाध्याय, राजेश तिवारी, रामजी तिवारी,परमानन्द सिंह,रमेश राय, चंद्रभान मौर्य, गणेश अग्रहरि, प्रीति गुप्ता, विकास गुप्ता, शिवजी वर्मा, दिलीप त्रिशूलिया, मंजीत सिंह, अजय उपाध्याय, टप्पू सिंह, जयप्रकाश उपाध्याय, आलोक राय आदि रहे।