Purvanchal News Bulletin: यूपी में कोरोना संक्रमण से 10 लोगों की मौत हो गई है। कोरोना के 17185 नए मामले सामने आए हैं। पूर्वांचल में सबसे अधिक 7 की जान चली गई|
सांकेतिक फोटो |
लखनऊ यूपी में कोरोना संक्रमण से 10 लोगों की मौत हो गई है। कोरोना के कुल 17185 नए मामले सामने आए हैं। राजधानी में ही कोरोना के 2392 नए के संक्रमित मिले हैं|
इस तरह सोमवार को प्राप्त आंकड़ों के अनुसार गाजियाबाद में 24 घंटे में 2019 नए केस, गौतम बुद्ध नगर में 1498 केस, मेरठ में 1206 के नए के मिल चुके हैं। श्रावस्ती नगर में 24 घंटे में 48 नए कोरोना वायरस पाएं गए है। यहां जिले में अब कुल मरीजों की संख्या 123 हो गई है, पोजिटिव केस मिलने से जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमण को लेकर काफी सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं|
पूर्वांचल में सबसे अधिक कोरोना से 7 की मौतें
रविवार को जारी की गई स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में कोरोना वायरस वाला संख्या 10 पहुंच गई है। कोरोना से जहां मौत हुई है, वे जिले चंदौली, गोरखपुर, बस्ती, बलिया ,श्रावस्ती नगर, भदोही, गाजीपुर, शामली, मुजफ्फरनगर व गाजियाबाद शामिल हैं। इनमें सबसे अधिक कुल 7 मौतेन सिर्फ पूर्वांचल में ही हुई है।
यूपी के 12 जिलों में कोरोना के आकंड़े :-
वाराणसी - पॉजिटिव केस 537, रिकवर हुए 191, एक्टिव केस - 4373,
गोरखपुर - पॉजिटिव केस 323, रिकवर हुए 75, एक्टिव केस - 2497
प्रयागराज - पॉजिटिव केस 426, रिकवर हुए 165, एक्टिव केस - 2531,
आगरा - पॉजिटिव केस 492, रिकवर हुए 363, एक्टिव केस - 3698,
मुरादाबाद - पॉजिटिव केस 377, रिकवर हुए 450, एक्टिव केस - 3244,
कानपुर नगर - पॉजिटिव केस 405, रिकवर हुए 122, एक्टिव केस - 2725,
मथुरा - पॉजिटिव केस 296, रिकवर हुए 320, एक्टिव केस - 2229,
मुजफ्फरनगर - पॉजिटिव केस 322, रिकवर हुए 122, एक्टिव केस - 2467,
गौतमबुद्ध नगर - पॉजिटिव केस 1498, रिकवर हुए 1576, एक्टिव केस - 12706,
लखनऊ - पॉजिटिव केस 2392, रिकवर हुए 626, एक्टिव केस - 16395,
गाजियाबाद - पॉजिटिव केस 2099, रिकवर हुए 1700, एक्टिव केस - 11246,
मेरठ - पॉजिटिव केस 1206, रिकवर हुए 911, एक्टिव केस - 8475,
काशी विश्वनाथ धाम की नई सुरक्षा व्यवस्था लेकर हो रही महत्वपूर्ण बैठक
वाराणसी। काशी विश्वनाथ धाम की नई सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन, मंदिर व पुलिस महकमें के बीच एक महत्वौर्ण बैठक हो रही है। इस बैठक में काशी विश्वनाथ धाम की नई सुरक्षा व्यवस्था की रणनीति पर विचार किया जाएगा। काशी विश्वनाथ धाम की नई सुरक्षा व्यवस्था
ठंड से कांप रही यूपी की राजधानी
लखनऊ। सर्द हवाओं के चलते लोगों को घर के बाहर निकलना दुश्वार कर दिया है। नगर निगम के अलाव की व्यवस्था नाकाफी साबित हो रही है। ठंड से हजरतगंज जैसा पहल रहने वाला इलाका भी सन्नाटे में दिखने लगा है। आज सोमवार को राजधानी में सुबह 9:00 बजे पारा 7 डिग्री से कम पाया गया।
आवारा पशु के हमले से किसान की मौत
श्रावस्ती नगर। पूर्वांचल के श्रावस्ती नगर में नवीन मोर्ड थाने के खरगूपुर गांव में एक किसान की आवारा पशु के हमले से उसकी मौत हो गई। हमले में घायल होने के बाद उसे लखनऊ में भर्ती कराया गया था, इलाज के दौरान घायल किसान की मौत हो गई है।
गाजीपुर के बसपा सांसद लखनऊ मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती
गाजीपुर। बसपा सांसद अफजाल अंसारी को फूड प्वाइजनिंग हो गया है, जिसकी वजह से इलाज के लिए उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह इलाज ICU में हो रहा है, इन्हे गंभीर गंभीर हालत में अस्पताल में ले जाया गया है।
बीजेपी विधायक जय मंगल कन्नौजिया पर केस दर्ज
महाराजगंज। यहां बीजेपी विधायक जय मंगल कनौजिया पर केस दर्ज किया गया है। एक कोरोना पॉजिटिव होने के बावजूद गोरखनाथ मंदिर में दर्शन पूजन किया था। बता देंगे श्री कनौजिया महाराजगंज के सदर सीट से भाजपा के एमएलए है। उन्हें बर्थडे पार्टी में भी देखा गया था। महाराजगंज के जिला प्रशासन ने बीजेपी विधायक के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
पढ़ें : आज की ताजा खबरें (Hindi News) पूर्वांचल व आसपास की हर घटनाक्रम पर नजर। Purvanchal News Print यूपी का भरोसेमंद न्यूज़ पोर्टल, जिसका मकसद पूर्वांचल का समग्र विकास और खुशहाली।