चन्दौली : कोरोना जांच में 37 व्यक्तियों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

चन्दौली : कोरोना जांच में 37 व्यक्तियों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

कोरोना जांच में 37 व्यक्तियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिले में 186 एक्टिव केस हैं, जबकि 49 व्यक्ति स्वस्थ हुए हैं।


चन्दौली।
जिले में आज प्राप्त कोरोना जांच में 37 व्यक्तियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिले में 186 एक्टिव केस हैं, जबकि 49 व्यक्ति स्वस्थ हुए हैं।

कोरोना पॉजिटिव महिलाएं, पुरुषों के बराबर

 जिले में कोरोना जांच के बाद कुल 37 व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें से 17 महिला, 17 पुरूष, 01 बालक व 02 बालिका है। ये सभी लोकल ट्रैवलिंग या अपने कार्यस्थल से संक्रमित हुए है।

सबसे अधिक कोरोना पॉजिटिव नियामताबाद ब्लॉक में

जनपद सबसे अधिक कोरोना पॉजिटिव नियामताबाद में हैं। यहां कुल दस लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। आंकड़ों के मुताबिक चन्दौली में 01 बरहनी ब्लाक के, 02 चहनियां ब्लाक के, 04 चकिया ब्लाक के, 06 चन्दौली ब्लाक के ग्रामीण क्षेत्र के व 03 नगरीय क्षेत्र के, 03 धानापुर ब्लाक के, 10 नियामताबाद, 02 डी.डी.यू. नगर के, 04 सकलडीहा ब्लाक व 02 शहाबगंज ब्लाक के रहने वाले है। इनके सम्पर्क में आये अन्य व्यक्तियों की कान्टैक्ट ट्रेसिंग कर अग्रेतर कार्यवाही की जा रहीं है। 

कुल 49 व्यक्ति स्वस्थ हुए, जांच को  132 नमूने संग्रहित


आज 49 व्यक्तियों के स्वस्थ्य होने की सूचना प्राप्त हुई है। जनपद में कोविड जॉच हेतु आज कुल 132 नमूने संग्रहित किये गए। इस प्रकार जनपद चन्दौली में कोविड के कुल 17587 केस व इनमें एक्टिव केस की संख्या 186 है। अब तक 17035 स्वस्थ्य हो चुके है।

पढ़ें : आज की ताजा खबरें (Hindi News) पूर्वांचल व आसपास की हर घटनाक्रम पर नजर। Purvanchal News Print यूपी का भरोसेमंद न्यूज़ पोर्टल, जिसका मकसद पूर्वांचल का समग्र विकास और खुशहाली।