सकलडीहा बार अध्यक्ष बने नितिन तिवारी और महामंत्री पंकज सिंह

सकलडीहा बार अध्यक्ष बने नितिन तिवारी और महामंत्री पंकज सिंह

सकलडीहा बार के चुनाव में  नितिन तिवारी 23 मत से अध्यक्ष निर्वाचित और महामंत्री पद पर पंकज सिंह 201 मतों से बजाया जीत का डंका।

सकलडीहा बार अध्यक्ष बने नितिन तिवारी और महामंत्री पंकज सिंह, फोटो:PNP

चंदौली, सकलडीहा। बार एसोसिएशन सकलडीहा का बुधवार को गहमागहमी के बीच चुनाव सम्पन्न ही गया। देर शाम आए परिणाम में कांटे की टक्कर देते हुए अध्यक्ष पद पर नितिन तिवारी 23 मतों से विजयी घोषित किये गए। जबकि महामंत्री पद पर पंकज सिंह 201 भारी मतों से विजयी हुए। शेष अन्य पदों पर पूर्व में निर्विरोध चुने गये पदाधिकारियों की चुनाव अधिकारी द्वारा घोषणा किया गया।
सकलडीहा बार एसोसिएशन की चुनाव को लेकर सुबह से शाम तक काफी गहमा गहमी रहा। मुख्य चुनाव अधिकारी कुबेर सिंह और सहायक चुनाव अधिकारी जनार्दन मिश्र और बुद्धिराम के अध्यक्षता में चुनाव कार्यक्रम शुरू हुआ। दोपहर बाद मतदान में तेजी आयी। शाम चार बजे तक मतदान हुआ।

मतगणना के बाद आए रिजल्ट में कितना किसको वोट मिला

● अध्यक्ष पद पर नितिन तिवारी को कुल 346 मत,  23 वोट से विजयी हुए।

● दूसरे प्रत्याशी प्रतिद्वंदी अभयनाथ मौर्या को कुल 323 मत प्राप्त हुए । 

●अध्यक्ष पद पर अभयनाथ मौर्य ने कांटे की टक्कर देते हुए 23 मत पीछे रह गए।
 
●जबकि महामंत्री पद पर पंकज कुमार सिंह ने 436 मत प्राप्त कर निकटतम प्रतिद्वंदी कृष्ण मुरारी शंकर पाठक को 201 मतों से पराजित किया। 

●कृष्ण मुरारी शंकर पाठक को कुल 235 मत प्राप्त हुए।

●अध्यक्ष पद पर तीन मत और महामंत्री पद पर एक मत कैसिंल हो गया। 

● अंत में चुनाव अधिकारी द्वारा अध्यक्ष पद पर नितिन तिवारी और महामंत्री पद पर पंकज सिंह को विजयी निर्वाचित होने की घोषणा किया।

निर्विरोध चुने गए वरिष्ठ उपाध्यक्ष अखिलेश पाठक सहित कुल 5 पदाधिकारी

 वही वरिष्ठ उपाध्यक्ष अखिलेश यादव, कनिष्ठ उपाध्यक्ष सुविन्द्र सिंह, कोषाध्यक्ष राजेश सिंह, सहायक सचिव प्रशासन पर शिवकुमार प्रजापति और पुस्तकालय मंत्री पद पर जयप्रकाश यादव निर्विरोध चुने गये पदाधिकारियों की घोषणा किया।
 अंत में कार्यकारिणी सदस्य पद पर निर्विरोध चुने गये  शिवकुमार सिंह, कुबेर सिंह, रमाकांत पांडेय, यशवंत यादव, बुद्धिराम, जर्नादन मिश्र, श्रीकांत सिंह, सच्चिदानंद सिंह, राजकुमार सिंह और अजय कुमार रंजन के नामों की घोषणा किया। इस मौके पर अजय कुमार सिंह, यशंवत सिंह यादव, उपेन्द्र नारायण सिंह, मनोज पांडेय, अब्दुल रसीद सहित अन्य तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे।

पढ़ें : आज की ताजा खबरें (Hindi News) पूर्वांचल व आसपास की हर घटनाक्रम पर नजर। Purvanchal News Print यूपी का भरोसेमंद न्यूज़ पोर्टल, जिसका मकसद पूर्वांचल का समग्र विकास और खुशहाली।