समाजवादी पार्टी ने सकलडीहा विधानसभा से एक बार फिर विधायक प्रभुनारायण यादव को प्रत्याशी बनाया गया है।
सकलडीहा विधायक प्रभु नारायण यादव |
चन्दौली। समाजवादी पार्टी के तीसरी लिस्ट बृहस्पतिवार को जारी की गई। इसमें जनपद के सकलडीहा विधानसभा से एक बार फिर विधायक प्रभुनारायण यादव को प्रत्याशी बनाया गया है।
इसकी जानकारी होते ही कार्यकर्ताओं ने विधायक को बधाई देने से भी नहीं चूके।
समाजवादी पार्टी द्वारा एक एक कर गुरुवार को 56 प्रत्याशियों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी गई। जिसमें जनपद के सकलडीहा से सपा विधायक प्रभुनारायण यादव को एक बार फिर प्रत्याशी बनाकर पार्टी ने वोटरों को रिझाने का काम किया है।
यादव बाहुल्य विधानसभा में अच्छी पैठ रखने वाले प्रभुनारायण यादव ग्राम प्रधान से लेकर विधानसभा तक का सफर तय किया है।
इस बार भासपा से गठबंधन कर राजभर वोटरों में भी सेध लगाने का काम सपा ने किया है। इसके अलावा पिछड़ी जाति के छोटे-छोटे दलों को भी शामिल कर पिछड़ी जाति के वोटरों को साधने का काम किया है। दो बार धानापुर व एक बार सकलडीहा से विधानसभा पहुंचने का काम किया।।
गुरुवार को इनका टिकट फाइनल होते ही किसान नेता केदार यादव,ग्राम प्रधान रामनारायण यादव, लक्ष्मण पासवान,अनिल चौहान,पप्पू श्रीवास्तव, मनोज राम,डॉ राजकुमार आदि लोगों ने बधाई दी।