UP Election 2022 में प्रदेश की सत्ता के लिए BJP से आर-पार की लड़ाई का संकल्प लेकर निकल चुके अखिलेश यादव मैनपुरी के करहल विधान सभा सीट से पर्चा भरेंगे |
फोटो:साभार-ट्विटर |
इटावा/ मैनपुरी। UP Election 2022 में प्रदेश की सत्ता के लिए भारतीय जनता पार्टी से आर-पार की लड़ाई लड़ने का संकल्प लेकर निकल चुके समाजवादी पार्टी अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज मैनपुरी के करहल विधान सभा सीट से पर्चा भरेंगे।
सोमवार को अपने पैतृक गांव इटावा के सैफई से करहल विधानसभा सीट के लिए नामांकन करने के लिए मैनपुरी जिले के लिए रवाना हो चुके हैं। सफाई व करहल की दूरी तकरीबन 30 किलोमीटर है। अखिलेश यादव के जगह-जगह गर्मजोशी से स्वागत किया जा रहा है।
गुलाबी रंग के विजय रथ पर सवार होकर समाजवादी पार्टीअध्यक्ष अखिलेश यादव सड़कों के किनारे खड़े लोंगों का हाथ हिलाकर अभिवादन कर रहे हैं। इस जनसैलाब की वजह से उन्हें नामांकन में बिलंब से तकरीबन एक-डेढ़ बजे तक में पहुंचने की संभावना बताई गई थी।
उन्होंने ट्वीटर पर लिखा कि यूपी का यह चुनाव अगली सदी का इतिहास लिखेगा|
" ये ‘नॉमिनेशन’ एक ‘मिशन’ है क्योंकि यूपी का ये चुनाव प्रदेश और देश की अगली सदी का इतिहास लिखेगा!
आइए प्रोग्रेसिव सोच के साथ सकारात्मक राजनीति के इस आंदोलन में हिस्सा लें… नकारात्मक राजनीति को हराएं भी, हटाएं भी। "