पठखौलीया गांव में कृषि भूमि पर स्वामित्व को लेकर दो पक्षों में लाठी-डंडे चले। दोनों पक्ष के लोग घायल हो गए।
कैमूर, कुदरा। जनपद के प्रखंड के चिलबिली पंचायत अंतर्गत पठखौलीया गांव में कृषि भूमि पर स्वामित्व को लेकर दो पक्षों में लाठी-डंडे चलें। जिसमें की दोनों पक्ष के लोग घायल हो गए। यही स्थिति रही तो कभी भी खूनी संघर्ष हो सकता है। बावजूद अधिकारियों की उदासीनता बरकरार है।
उक्त भूमि पर लगभग सत्तर वर्षों से विवाद चलते आ रहा है। प्रथम पक्ष का कहना है कि भू स्वामी के द्वारा उक्त भूमि को पैसे की बदौलत हमारे पूर्वजों को दिया गया था। जिस के संदर्भ में भू स्वामी के देहांत होने के बाद उनके परिवारिक सदस्यों द्वारा पहले भी हम लोगों से जबरदस्ती भूमि छीनने का प्रयास किया गया था।
पदाधिकारियों के आदेश के बाद हम लोग भूमि पर खेती करते आ रहे हैं, पर इन उपद्रवी तत्वों द्वारा मनमाने ढंग से हमारे धान के फसल को नष्ट किया गया था और चोरी करके भी कुछ ले जाया गया था। जिसकी शिकायत थाना प्रभारी कुदरा, अंचल अधिकारी कुदरा के अलावा पुलिस अधीक्षक कैमूर, अनुमंडल पदाधिकारी मोहनियाँ एवं जिला पदाधिकारी कैमूर से की गई थी। बावजूद अभी तक इनके द्वारा कोई भी कार्यवाही नहीं किया गया।
पुनः हमने गेहूं का फसल बुवाई किया, पर उपद्रवी तत्वों द्वारा गेहूं का फसल भी नष्ट किया गया था। जिसकी वजह से पुनः सरसों का बुवाई करना पड़ा। जब रविवार को खेत में दवा छिड़काव के लिए गए थे, उसी वक्त दूसरे पक्ष द्वारा दल बल के साथ आकर हम लोगों पर हमला किया गया। इसके बचाव में हमारे द्वारा भी जवाब दिया गया।
दूसरे पक्ष का कहना है कि हमने भूमि को रेहन के रूप में लिया है, जबकि प्रथम पक्ष का कहना है कि तीन पीढ़ियों से उक्त भूमि पर हमारा कब्जा है और खेती बारी करते आ रहे हैं।
पढ़ें : आज की ताजा खबरें (Hindi News) पूर्वांचल व आसपास की हर घटनाक्रम पर नजर। Purvanchal News Print यूपी का भरोसेमंद न्यूज़ पोर्टल, जिसका मकसद पूर्वांचल का समग्र विकास और खुशहाली।