डीएम अमन समीर के बाद सदर अस्पताल के सिविल सर्जन(Civil surgeon corona positive report) भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसकी पुष्टि डीपीएम संतोष कुमार ने की है।
 |
सिविल सर्जन डॉक्टर जितेंद्र नाथ के कोरोना संक्रमित |
पूरी खबर पढ़े (Click for News)
बक्सर| सदर अस्पताल के चिकित्सक व चिकित्साकर्मियों को मिलाकर तकरीबन एक दर्जन लोगों के संक्रमित होने की सूचना मिली है हालांकि, अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इस मामले में डीपीएम संतोष कुमार ने बताया कि सिविल सर्जन डॉ. जितेंद्र नाथ सिंह कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
कोरोना संक्रमण अब जिले में विस्तृत रूप ले रहा है। हालांकि, आम लोगों में इसका प्रभाव उतना नहीं है। जबकि, अगर लोग सावधानियां नहीं बरतते व मास्क का प्रयोग नहीं करते हैं तो जाहिर सी बात है कि लापरवाही भारी पड़ सकती है।
सोमवार को सदर अस्पताल के चिकित्सक व चिकित्साकर्मियों को मिलाकर तकरीबन एक दर्जन लोगों के संक्रमित होने की सूचना मिली है। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग तथा अन्य अधिकारी इस मामले में जानकारियां सार्वजनिक करने से कतरा रहे हैं | माना जा रहा है ऐसा इसलिए किया जा रहा ताकि कोरोना को लेकर लोगों में दहशत ना फैले|
डीएम के संपर्क में आने के बाद जिसमें सिविल सर्जन डॉक्टर जितेंद्र नाथ के कोरोना संक्रमित पाएं गए हैं। उनके संपर्क में आए लोगों की भी जांच हो रही है| जिनमें से कई लोगों में संक्रमण पाया भी गया है। बताया जाता है कि सदर अस्पताल के सिविल सर्जन उनमें से एक हैं। इस मामले में डीपीएम संतोष कुमार ने बताया कि सिविल सर्जन डॉ. जितेंद्र नाथ सिंह कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।