गांव में सड़क पर बह रहा नाली का गन्दा पानी, ग्रामीणों ने दी वोट बहिष्कार की धमकी

गांव में सड़क पर बह रहा नाली का गन्दा पानी, ग्रामीणों ने दी वोट बहिष्कार की धमकी

ग्राम सिरोही पुर व तेंदुई के लोग बुनियादी समस्याओं से जूझ रहे हैं, उनके गांव में सड़क पर नाली का गन्दा पानी बह रहा है। इससे खफा ग्रामीणों ने विधान सभा चुनाव में वोट बहिष्कार की धमकी दी है|

मौके पर आक्रोश व्यक्त करते ग्रामीण

चन्दौली। जनपद के सकलडीहा तहसील मुख्यालय से चंद दूरी पर स्थित विकासखंड के ग्राम सिरोही पुर व तेंदुई के लोग बुनियादी समस्याओं से जूझ रहे हैं |उनके गांव में सड़क पर नाले का गन्दा पानी सड़क पर बह रहा है। इससे खफा ग्रामीणों ने विधान सभा चुनाव में वोट बहिष्कार की धमकी दी है।  

 खबर है कि जनपद के सकलडीहा तहसील मुख्यालय से चंद दूरी पर विकासखंड के ग्राम सिरोही पुर व तेंदुई गांव है, जहां के लोग बुनियादी समस्याओं से जूझ रहे हैं। आलम यह है कि विधानसभा इलेक्शन को लेकर नेता व्यस्त हैं और ब्लॉक तहसील के अधिकारी कुर्सी पर बैठकर मस्ती काट रहे हैं। अब सवाल यह है कि आखिर कैसे हल होगी आम जनता की समस्याएं।

इस गांव के ग्रामीणों ने सड़क पर गंदा पानी बहने को लेकर आक्रोश व्यक्त करते हुए बताया कि नाले का पानी सड़क पर बह रहा है। इस समस्या के प्रति न तो ग्राम प्रधान ध्यान दे रहे हैं और ना ही सफाई कर्मियों का कोई अता-पता है। स्थिति यह है कि ग्रामीण इसी गन्दा पानी  से होकर गुजरने को मजबूर हैं।

आश्चर्यजनक पहलू तो यह है कि इस मार्ग पर यदा-कदा अधिकारी कर्मचारी भी गुजरते हैं, बावजूद आज तक यहां की समस्याओं का निदान नहीं हो पाया है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि सड़क पर बह रहा गंदा पानी को तत्काल रोका नहीं गया तो गांव वाले इस विधान सभा चुनाव में वोट बहिष्कार का निर्णय लेने को मजबूर हो जाएंगे।