चौसा खेल मैदान पर 22 फरवरी से प्रारम्भ होगा फुटबाल महोत्सव

चौसा खेल मैदान पर 22 फरवरी से प्रारम्भ होगा फुटबाल महोत्सव

आगामी 22 फरवरी से शेरशाह सूरी जन कल्याण संस्थान के सौजन्य से चौसा खेल मैदान पर फुटबाल महोत्सव का आयोजन किया गया है |



पूर्वान्चल न्यूज़ प्रिंट ,चौसा (बक्सर)। आगामी 22 फरवरी से शेरशाह सूरी जन कल्याण संस्थान के सौजन्य से चौसा खेल मैदान पर फुटबाल महोत्सव का आयोजन किया गया है। जिसकी तैयारी के लिए रविवार को चौसा आदर्श उच्च विद्यालय के खेल मैदान पर बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता डा मनोज कुमार यादव ने की। संचालन सचिव सुनील कुमार मालाकार अधिवक्ता ने की। 


बैठक डॉ. यादव ने कहा कि कोरोना काल में अनुमति नहीं मिलने के चलते खेल का आयोजन नहीं हो सका लेकिन, जैसे ही कोरोना काल का समय खत्म हुआ जिला स्तर एवं राज्य स्तर का फुटबाल टूर्नामेंट खिलाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने ने कहा कि खेल सामाजिक समरसता को कायम रखता है एवं जीवन में खेल बहुत महत्वपूर्ण है।
 
जहा इस टूर्नामेंट में आठ टीमें बक्सर, गाजीपुर, आरा, बलिया, बंगाल, चौसा, भोजपुर व रामगढ़ की टीम शामिल है।इस बैठक में बिपिन बिहारी उर्फ पन्नालाल, मुन्ना प्रसाद, रामेश्वर चौहान, नितेश उपाध्याय, सुनील कुमार मालाकार, डॉ रामबचन सिंह, जय प्रकाश चौधरी, मुन्ना चौधरी आदि लोग शामिल थे।

Purvanchal News Prin की यह खबर आपको को कैसी लगी, कमेंट बॉक्स में अवश्य बताएं.खबर टॉपिक को अपना सुझाव दें.