भारत रत्न लता मंगेशकर का निधन,अंतिम दर्शन को शिवाजी पार्क में रखा जाएगा पार्थिव शरीर, 2 दिन राष्ट्रीय शोक

भारत रत्न लता मंगेशकर का निधन,अंतिम दर्शन को शिवाजी पार्क में रखा जाएगा पार्थिव शरीर, 2 दिन राष्ट्रीय शोक

फ़िल्मी दुनिया की मशहूर गायिका लता मंगेशकर का 92 साल की उम्र में निधन (Lata Mangeshkar Death) हो गया। इनके निधन की खबर लगते ही लोग शोक में डूब गए।



Click for full news

मुंबई। फ़िल्मी दुनिया की मशहूर गायिका लता मंगेशकर का आज रविवार को  92 साल की उम्र में निधन (Lata Mangeshkar Death) हो गया। इनके निधन की खबर लगते ही लोग शोक में डूब गए। लता मंगेशकर ने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में आखिरी सांस ली है। दो दिन राष्ट्रीय शोक मनाया जाएगा। अंतिम दर्शन के लिए शिवाजी पार्क में पार्थिव देह को रखा जाएगा।

पिछले 28 दिनों से वह मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थीं। इस दौरान उन्हें कई बार जनरल वार्ड और आईसीयू में भी रखा गया. हाल में उन्हें आईसीयू से शिफ्ट कर दिया गया था, लेकिन आज रविवार की सुबह से ही उनकी तबीयत बिगड़ने लगी और उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया था. 

बता दें कि लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar Corona) को कोरोना से संक्रमित और निमोनिया होने की शिकायत पर 8 जनवरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. लता मंगेशकर का इलाज कर रहे डॉक्टर प्रतीत समधानी और उनकी टीम लगातार स्वर कोकिला के हेल्थ पर नजरें बनाए रहे। 

लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) का इलाज कर रहे डॉ. प्रतीत समदानी (Dr. Pratit Samdani) ने सिंगर का लेटेस्ट हेल्थ अपडेट देते हुए उनकी सेहत के बारे में जानकारी बताया था  कि लता दी की तबीयत में फिलहाल कोई सुधार नहीं है. हमारी टीम पूरी कोशिश कर रही है और वह अभी भी ICU में वेंटिलेटर पर डॉक्टरों की निगरानी में हैं. शनिवार शाम को उन्होंने बताया कि उन्हें अग्रेसिव थैरेपी दी जा रही है।  

13 साल की उम्र से लता दी ने करियर की शुरुआत किया था 

भारतीय सिनेमा के महान पार्श्व गायकों में से एक लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar Career) ने साल 1942 में 13 साल की उम्र में अपना करियर शुरू किया था। उन्होंने  विभिन्न भारतीय भाषाओं में 30,000 से अधिक गाने गाए है, अपने सात दशक से अधिक के करियर में उन्होंने ‘अजीब दास्तान है ये’, ‘प्यार किया तो डरना क्या’, ‘नीला आसमां सो गया’ और ‘तेरे लिए’ जैसे कई यादगार ट्रैक्स को अपनी आवाज दी है.