भाकियू (अराजनैतिक) की राजेश्वरी चतुर्वेदी महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष व गीता मौर्या सकलडीहा तहसील अध्यक्ष बनीं

भाकियू (अराजनैतिक) की राजेश्वरी चतुर्वेदी महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष व गीता मौर्या सकलडीहा तहसील अध्यक्ष बनीं

  महिला प्रकोष्ठ के गठन में धरहरा निवासी राजेश्वरी चतुर्वेदी को जिलाध्यक्ष और इटवां की गीता मौर्या तहसील अध्यक्ष सकलडीहा  और साथ मे सुरेंद्र यादव गांव अध्यक्ष लेहरा चुने गए |

महिला प्रकोष्ठ का गठन 

चंदौली। किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन(अराजनैतिक) की सकलडीहा के गांव लेहरा में मासिक पंचायत हुई, जिसमें किसानों ने यूनियन के पदाधिकारियों के समक्ष धान क्रय केंद्र बन्द होने पर उपजी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा गयी । शासन-प्रशासन के रवैये को लेकर किसानों ने असंतोष जताया। बैठक में महिला प्रकोष्ठ का गठन किया गया। 

जिसमें धरहरा निवासी राजेश्वरी चतुर्वेदी को जिला अध्यक्ष और इटवां की गीता मौर्या को तहसील अध्यक्ष सकलडीहा नियुक्त गयीं और साथ मे सुरेंद्र यादव गांव अध्यक्ष लेहरा चुने गए। इस अवसर पर जितेंद्र प्रताप तिवारी, मंडल अध्यक्ष, मणि देव चतुर्वेदी, मंडल प्रवक्ता,रामावतार सिंह,तहसील अध्यक्ष, मनोज यादव,ब्लाक अध्यक्ष मौजूद रहे। सभा की अध्यक्षता रामायण यादव ने किया।