UP Police सब-इंपेक्टर भर्ती 2022: यूपी में Sub Inspector के 829 पदों पर भर्ती जल्द, जानें प्रक्रिया

UP Police सब-इंपेक्टर भर्ती 2022: यूपी में Sub Inspector के 829 पदों पर भर्ती जल्द, जानें प्रक्रिया

उत्तर प्रदेश पुलिस में जल्द ही एक और भर्ती यूपी सब इंस्पेक्टर UP Police SI Recruiment 2022 की होने वाली है। 829 पदों पर होंने वाली भर्ती के आवेदन जल्द ही मांगे जाएंगे|


UP Recruiment 2022, UP Police Bharti 2022, Sarkari Naukari: उत्तर प्रदेश पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पदों पर जल्द ही एक और भर्ती (UP Police SI Recruiment 2022) होने वाली है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। 

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अनुसार यूपी पुलिस में सब इंस्पेक्टर के 829 पदों पर जल्द ही नई भर्ती निकलेगी। इस संबंध में आवश्यक प्रक्रिया जारी है। ग्रेजुएट पास उम्मीदवार इस भर्ती के लिए अपना आवेदन कर सकेंगे।

 मालूम हो कि बीते साल के अंत में  जारी 9534 सब इंस्पेक्टर की भर्ती परीक्षा से अलग होगी। यूपी पुलिस में 9534 एसआई पदों पर भर्ती के लिए एक परीक्षा हो चुकी है। उस परीक्षा के बाद उम्मीदवार भर्ती रिजल्ट (UP Police SI Result) का इंतजार कर रहे हैं। गौरतलब है कि यूपी सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा का आयोजन 12 नवम्बर से 2 दिसंबर 2021 के बीच किया गया था। एसआई भर्ती रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार अधिकारी वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।