भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए बुधवार को तीन और नामों की घोषणा की। सेवापुरी से नील रतन पटेल व राबर्ट्सगंज से भूपेश चौबे को उम्मीदवार बनाया है|
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए बुधवार को तीन और नामों की घोषणा की। यह सभी सीटें पूर्वांचल से हैं।
एक सीट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र से है। यह सीट वाराणासी जिले की सेवापुरी है, जहां से नील रतन सिंह पटेल प्रत्याशी बनाए गए हैं। वही सोनभद्र के राबर्ट्सगंज से भूपेश चौबे प्रत्याशी घोषित हुए हैं तथा तीसरी सुरक्षित सीट दुद्धि की है जहां से रामदुलार गोंड को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है।