योगी सरकार की विभाजनकारी नीतियों से जनता इतनी नाराज है कि चुनाव के बाद अलीगढ़ ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश की जनता भाजपा पर ताला लगा देगी |
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव |
अलीगढ़। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की योगी सरकार की विभाजनकारी नीतियों से जनता इतनी नाराज है कि चुनाव के बाद अलीगढ़ ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश की जनता भाजपा पर ताला लगा देगी।
Also Read :राजनीति सिर्फ सरकार बनाने के लिए नहीं, राष्ट्र व समाज भी बनाएं : राजनाथ सिंह
श्री यादव यहां शनिवार को संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने सपा के उम्मीदवार के लिए समर्थन जुटाने की अपील करते हुए कहा कि पिछले 5 साल में यूपी की जनता की भाजपा से इतनी नाराजगी है कि अब राज्य के 80% लोग सपा- राष्ट्रीय लोक दल गठबंधन के साथ हो गए हैं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर संवैधानिक संस्थाओं को तहस-नहस करने के भी आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि दिल्ली में नया संसद भवन बनने जा रहा है। भाजपा संविधान भी बदल सकती है।