सकलडीहा में गला घोंटकर विवाहिता की हत्या, जाँच में जुटी पुलिस

सकलडीहा में गला घोंटकर विवाहिता की हत्या, जाँच में जुटी पुलिस

सकलडीहा कोतवाली के ग्राम पंचायत अलहीया पोस्ट नई कोट में कल रात एक विवाहिता की निर्मम हत्या कर दी गई। उसकी डेड बॉडी के पास एक रस्सा और गले पर निशान पाया गया है|

पूर्वान्चल न्यूज़ प्रिंट,चंदौली, सकलडीहा। स्थानीय कोतवाली के ग्राम पंचायत अलहीया पोस्ट नई कोट में कल रात एक विवाहिता की निर्मम हत्या कर दी गई। उसकी डेड बॉडी के पास एक रस्सा और गले पर निशान पाया गया है। आशंका है कि उसकी हत्या गला घोंटकर की गई है। पुलिस जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार राजेंद्र कुमार ने अपनी बेटी मनोरमा देवी की शादी लगभग 20 वर्ष पूर्व आलहीया में अरविंद के साथ की थी, उसके दो पुत्र  (3 व 5 वर्ष) और दो पुत्रियां (12 व 16 वर्ष)  हैं। मनोरमा की मृत्यु कल रात लगभग 2:00 बजे हुई, जिसकी सूचना उसके पति अरविंद और पड़ोस के लोगों ने उसके मायके में दिया और साथ ही
112 नम्बर पुलिस को भी सूचना दी। 

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई में जुट गई। इस घटना में प्रथम दृष्टया हत्या लग रहा है परंतु पोस्टमार्टम के उपरांत यह साफ हो पाएगा कि मामला क्या है? अपनी बेटी की मृत्यु के कारण राजेंद्र व उनके परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गई है। अब मृतिका के  बच्चियां और बच्चे अभी तक नहीं समझ पा रहे हैं किआखिर में मां के साथ क्या हुआ है। क्या करें छोटी सी उम्र में ऐसी घटनाएं हो जाने से उन बच्चों को इस हादसे ने अनाथ बना दिया है। वैसे पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।
Purvanchal News Print की यह खबर आपको को कैसी लगी, कमेंट बॉक्स में अवश्य बताएं.खबर टॉपिक को अपना सुझाव दें.