रक्षा मंत्री ने राजनाथ सिंह ने कहा की राजनीति सिर्फ सरकार बनाने के लिए नहीं, उससे समाज व राष्ट्र बनाया जा सकता है | राजनीति न्याय और विकास की होनी चाहिए |
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह |
Click for full news
●मथुरा में भाजपा प्रत्याशी पूरन प्रकाश के प्रचार में आए रक्षा मंत्री ने सपा को मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति करने वाली पार्टी बताया
मथुरा, उत्तर प्रदेश। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मथुरा में शनिवार को भाजपा उम्मीदवार के प्रचार में आये हुए थे। उन्होंने आयोजित सभा में सपा की की तुष्टीकरण राजनीति पर हमला बोला। कहा- यह पार्टी तुष्टीकरण की राजनीति करती है, समाजवादी पार्टी धर्म आधारित राजनीति की तलाश करती है।
Also Read : अलीगढ़ ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश की जनता भाजपा पर ताला लगा देगी: अखिलेश यादव
केंद्रीय रक्षा मंत्री ने कहा की राजनीति सिर्फ सरकार बनाने के लिए नहीं, उससे समाज व राष्ट्र बनाया जा सकता है। केवल सरकार बनाने के लिए राजनीति नहीं,न्याय - विकास की होनी चाहिए। हम वसुधैव कुटुंबकम में विश्वास करते हैं, भाजपा विभाजन के आधार पर राजनीति स्वीकार नहीं करने जा रही है।
बता दें कि यहां पहले चरण में विधानसभा के चुनाव के लिए 10 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। इस दौरान जनसभा में श्री सिंह ने गलवान हिंसा का मुद्दा उठाते हुए कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। कहा- कांग्रेस पार्टी या उनके पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भारतीय सैनिकों की वीरता पर भरोसा नहीं करते हैं, इसके बजाय उन्हें चीनी मीडिया पर ज्यादा भरोसा है।
श्री सिंह ने आगे कहा कि रक्षा मंत्री के रूप में दृढ़ विश्वास है कि कोई भारत के गौरव पर हमला नहीं कर सकता है। श्री सिंह ने पूर्वी लद्दाख क्षेत्र में जून 2020 की घटना की चर्चा करते हुए कहा कि हमने दुनिया को संदेश दे दिया है कि भारत अब कमजोर राष्ट्र नहीं है। हम सीमा पार कर सकते हैं और हमला भी कर सकते हैं। आगे उन्होंने कहा कि कांग्रेसी नेता राहुल गांधी ने कहा कि गलवान में कई भारतीय जवान और चीन के कुछ ही जवान मारे गए। उन्हें चीन या मीडिया पर भरोसा है। श्री सिंह ने कहा कि जबकि ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने बताया कि 38 से 50 चीनी सैनिक मारे गए। कांग्रेसी नेता को हमारे सेना के जवानों की वीरता पर भरोसा नहीं है।
'योगीराज में अपराधी डर रहे'
रक्षा मंत्री ने उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार के बारे में कहा की यूपी सीएम कानून व्यवस्था बनाए रखने में सफल हैं। उनकी जितनी भी प्रशंसा की जानी चाहिए, वह कम है और वे इस के योग्य भी है। उन्होंने कहा कि यूपी में अपराधी डर से भाग रहे हैं। माफियाओं की संपत्ति को तोड़ा जा रहा है यूपी तरक्की की राह हो रही है। एक्सप्रेस वे बन रहे हैं और तहसील- प्रखंड मुख्यालय को एक साथ जोड़ने के लिए सड़कें बन रही है।
उल्लेखनीय है कि श्री सिंह पहले चरण के मतदान के लिए भाजपा प्रत्याशी पूरन प्रकाश के प्रचार के लिए पहुंचे थे। उत्तर प्रदेश इलेक्शन 2022 में का 7 चरणों में चुनाव संपन्न होना है। 10 फरवरी को पश्चिमी यूपी में 11 जिलों की 58 सीटों पर वोट डाले जाएंगे।