बीजेपी सरकार के कार्यों को मुसलमानों ने सराहा, सुशील सिंह का किया भव्य स्वागत

बीजेपी सरकार के कार्यों को मुसलमानों ने सराहा, सुशील सिंह का किया भव्य स्वागत

मुस्लिम समुदाय ने कमालपुर बाजार में सैयदराजा विधायक सुशील सिंह का जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर मुस्लिम महिलाओं ने भाजपा को मजबूत करने का संकल्प लिया | 

 जनचौपाल को सम्बोधित करते सैयदराजा भाजपा विधायक सुशील सिंह
चंदौली, कमालपुर। मुस्लिम समुदाय ने कमालपुर बाजार में शनिवार को भाजपा सैयदराजा विधायक सुशील सिंह का जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर मुस्लिम महिलाओं ने भाजपा विधायक को मजबूत करने का संकल्प लिया। वहीं सरकार के कार्यो की सराहना करते हुए चुनाव में पूरा मदद करने का भरोसा दिया

कमालपुर मुस्लिम बस्ती में आयोजित जनचौपाल में सैयदराजा भाजपा विधायक सुशील सिंह ने कहा कि भाजपा देश हित में  काम करने के लिए सदैव आगे रहता है। गावों के विकास को मूल एजेंडा मानने का काम करती है।आपके हर सुख दुख में शामिल होने का कार्य करता रहूंगा।

Also Read: 

बीजेपी ने जारी की 9 प्रत्याशियों की सूची, ओमप्रकाश राजभर के खिलाफ कालीचरण को उतारा

चन्दौली: भाजपा ने मुगलससराय विधान सभा से रमेश जायसवाल को बनाया प्रत्याशी, चकिया से कैलाश खरवार को उतारा

सैयदराजा विधानसभा को विकास की ओर ले जाने का काम किया गया है।आज किसानों, व्यापारियों, मुस्लिम समुदाय, छात्रों, मजदूर सबको सम्मान देने का काम किया जा रहा है।प्रदेश व देश तेजी से विकास की नई इबादत लिख रही है। पार्टी सबका-साथ सबका विकास के नारे को मजबूत करने का काम कर रही है। गांवों में मूलभूत समस्याओं को दूर करने का काम किया जा रहा है।

इस मौके पर पूर्व जिपंस सुशील सिंह जनौली, ब्लॉक प्रमुख धानापुर अजय सिंह, पप्पू अली, नसीम अली, मुमताज अली, इमरान अली, जमाल अहमद, नसीबुदीन बेगम, अख्तरी बेगम, सलेहा बेगम, मुस्ताक अली, नूरजहां बेगम आदि रहे।