मुग़लसराय के भाजपा विधायक साधना सिंह का टिकट काटकर पूर्व नगर पालिका चेयरमैन रमेश जायसवाल को प्रत्याशी बनाने पर उनके समर्थक भड़क गए हैं।
चन्दौली। मुग़लसराय के भाजपा विधायक साधना सिंह का टिकट काटकर पूर्व नगर पालिका चेयरमैन रमेश जायसवाल को प्रत्याशी बनाने पर उनके समर्थक भड़क गए हैं।
वे देर शाम जिला मुख्यालय पर चन्दौली सांसद व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडे का पुतला दहन किया तथा नारेबाजी भी की। उनका सीधा आरोप था कि चन्दौली सांसद के इशारे पर ही विधायक साधना सिंह का टिकट काटा गया है। रमेश जायसवाल को पार्टी द्वारा टिकट दिए जाने का साधना सिंह के समर्थकों द्वारा विरोध किये जाने पर मामला गरमा गया है।
यहां बीजेपी दो गुटों में बंटती नजर आ रही है। वहीं श्री जायसवाल के पक्ष में व्यापारी वर्ग गोलबंद होने लगे है। उत्साहित व्यापारियों ने नगर में जुलूस निकालकर खुशी जाहिर की और साथ शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद दिया।