केंद्रीय मंत्री व सांसद डॉ. महेन्द्रनाथ पांडेय व सैयदराजा भाजपा विधायक सुशील सिंह ने फीता काटकर व हवन पूजन कर कार्यालय का उद्घाटन किया|
भाजपा कार्यालय का उद्घाटन करते केंद्रीय मंत्री डॉ0 महेंद्र नाथ पांडेय व विधायक सुशील सिंह। |
चन्दौली, कमालपुर। मंगलवार को सैयदराजा विधानसभा भाजपा कार्यालय का उद्घाटन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री व सांसद डॉ. महेन्द्रनाथ पांडेय व सैयदराजा भाजपा विधायक सुशील सिंह ने फीता काटकर व हवन पूजन कर कार्यालय का उद्घाटन किया। मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में जीत सुनिश्चित कराने का संकल्प लिया।
मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री व सांसद डॉ. महेन्द्रनाथ पांडेय ने कहा कि सैयदराजा विधानसभा कि आमजनमानस समाज को एकजुट करने का काम करती है।सुशील सिंह एक अग्रणी विधायक है।आप सभी की जिम्मेदारी है कि उनको एक बार फिर से सहयोग कर विधायक बनाने का काम करे।इन्होंने अपने विधानसभा में अनेक विकास कार्य करने का काम किया है।
सैयदराजा को विकास से जोड़ने के लिए सुशील सिंह को विधायक बनाना जरूरी है।आप सभी देव तुल्य पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को मजबूती से प्रत्येक बूथ से जीत दिलवाने का काम करना होगा।सैयदराजा भाजपा विधायक सुशील सिंह ने कहा कि पार्टी ने भरोसा कर मुझे टिकट देने का काम किया है।आप सभी के ताकत से एक बार फिर जीत सुनिश्चित होगी।आप सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मेरी ताकत है।आपके बल पर चुनाव को लड़ने का काम किया जा रहा है।
इसे पढ़ा नहीं - योगी मेरी हत्या करवाना चाहते हैं, ओमप्रकाश राजभर ने ऐसा क्यूं कहा ?
इस मौके पर पूर्व जिपंस सुशील सिंह जनौली, ब्लॉक प्रमुख धानापुर अजय सिंह, विरेंद्र जायसवाल, राजेश सिंह,हरबंश उपाध्याय, सुजीत जायसवाल, राजेश तिवारी, सत्यवान मौर्य, संतोष बिन्द, आशीष तिवारी, परमानन्द सिंह, संतोष सिंह, आशुतोष सिंह, भगवती तिवारी, जयप्रकाश उपाध्याय, संजय उपाध्याय, श्यामसुंदर सिंह, गणेश अग्रहरि, दिलीप त्रिशूलिया, विकास गुप्ता, प्रदीप सिंह,राजू रतन सिंह, अनिल श्रीवास्तव, संतोष सिंह, बृजेश सिंह, बुद्धुलाल विश्वकर्मा, धन्वंतरि पांडेय आदि रहे।