स्वामी प्रसाद मौर्य ने कसा तंज , 99 सीट जीतने वाली भाजपा आगे और 304 सीट जीतने वाली सपा कैसे रह गयी पीछे ?

स्वामी प्रसाद मौर्य ने कसा तंज , 99 सीट जीतने वाली भाजपा आगे और 304 सीट जीतने वाली सपा कैसे रह गयी पीछे ?

समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने परिणामों पर तंज कसते हुए कहा क‍ि 304 सीट पर जीतने वाली सपा कैसे पीछे रह गयी और 99 सीट पर जीतने वाली भाजपा किस तरह आगे हो गई|


स्वामी प्रसाद मौर्य, फोटो-pnp

लखनऊ, पीएनपी । UP Election 2022  के परिणाम दस मार्च को घोषित कर दिए गए। जिसमें भाजपा को प्रचंड ब‍हुमत मिला है। जहां एक ओर भाजपा नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों में जुट गयी है वहीं समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने परिणामों पर तंज कसते हुए कहा क‍ि 304 सीट पर जीतने वाली सपा कैसे पीछे रह गयी और 99 सीट पर जीतने वाली भाजपा किस तरह आगे हो गई।

इसके पहले समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने ट्वीट कर विधानसभा चुनाव में सपा को पोस्टल बैलट से मिली जीत का मुद्दा उठाया था।अब चुनाव से पहले भाजपा छोड़कर सपा में शामिल हुए स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा क‍ि यह बात भाजपा और सपा की नहीं है। बात है लोकतंत्र की रक्षा का। दरअसल में जो मिली हुयी है।  2022 का विधानसभा चुनाव हुआ जिसमें बैलेट पेपर वोटिंग में सपा 304 पर जीत मिली हुयी है। जबकि, भाजपा को मात्र 99 पर जीती मिली  है। लेकिन EVM की गिनती में भाजपा कैसे जीती मिल गयी यह सवाल अपने आप में बड़ा हो जता है। 
स्वामी प्रसाद इतने पर ही नहीं रुकते है। भाजपा पर तीखा प्रहार करते हुए कहते है कि 304 सीट पर जीतने वाली सपा पीछे हो गई और 99 सीट पर जीतने वाली भाजपा कैसे आगे हो गई। इसका मतलब साफ है कि कहीं ना कहीं कोई बड़ा खेल हुआ है। इसलिए, इस पर मीडिया और प्रबुद्ध समज के लोगों को सोचना पड़ेगा।  

जनता के बड़े वर्ग का भरोसा समाजवादी पार्टी पर


 बता दें कि अखिलेश यादव ने कहा था कि सत्ताधारी याद रखें, छल से बल नहीं मिलता है। अखिलेश यादव ने कहा था कि विधानसभा चुनाव नतीजों से साफ जाहिर होता है कि जनता के बड़े वर्ग का भरोसा समाजवादी पार्टी पर है। सत्ताधारी याद रखें, कभी भी छल से बल नहीं मिलता है। पोस्टल बैलट में समाजवादी पार्टी-गठबंधन को 51.5 प्रतिशत वोट मिले हैं।

अगर इसका हिसाब करें तो कुल 304 सीटों पर सपा गठबंधन की जीत का यह सच ही है। वैसे भी प्रदेश के मतदाताओं ने सपा की ढाई गुना सीटें बढ़ाकर अपना रुझान जता दिया है और भाजपा की सीटों का घटन एक बड़ा संकेत है। एक बार फिर भाजपा के संरक्षण में अपराधी तत्व फिर सक्रिय हो गए हैं।

 मुख्यमंत्री के गृह जनपद गोरखपुर में कानून व्यवस्था खराब के लगाए आरोप 


समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा जरा सोच लीजिये, आप मुख्यमंत्री के गृह जनपद गोरखपुर में कानून व्यवस्था खराब है। वहां न कानून का डर है न पुलिस का खौफ। एक मजदूर की पीट-पीट कर हत्या कर दी जाती है। इसी तरह धान खरीद न होने से किसान बेहाल हुए है। कई जगहों पर खरीद की अवधि समाप्त हो गई, फिर भी किसानों का धान नहीं खरीदा गया। समय पर किसानों को खाद भी नहीं मिल पाई  है।

विधान सभा चुनाव समाप्त होते ही भाजपा ने होली के त्योहार पर महंगाई का तोहफा देकर अपने मतदाताओं का कर्ज उतार दिया है। आटा, मैदा, तेल, घी समेत सब कुछ महंगा है। भाजपा की सच्चाई सबके सामने है। जनता ने अब आगे के लिए भी अपनी मंशा का साफ संकेत दे दी है। वर्ष 2024 में भाजपा को जनता अवश्य सबक सिखाएगी।
Purvanchal News Print की यह खबर आपको को कैसी लगी, कमेंट बॉक्स में अवश्य बताएं। खबर टॉपिक को अपना सुझाव दें