केंद्र सरकार ने 22 You Tube Chanal को किया Block, इनमें 4 पाकिस्तानी, इंडिया के खिलाफ दुष्प्रचार का आरोप

केंद्र सरकार ने मंगलवार को 22 यू-ट्यूब चैनल्स को ब्लॉक कर दिया है। इनमें 4 पाकिस्तान बेस्ड यू-ट्यूब न्यूज चैनल शामिल हैं।इनके ऊपर इंडिया के खिलाफ दुषप्रचार का आरोप है|  

सांकेतिक फोटो 

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने मंगलवार को 22 यू-ट्यूब चैनल्स को ब्लॉक कर दिया है।  इनमें 4 पाकिस्तान बेस्ड यू-ट्यूब न्यूज चैनल हैं। मंत्रालय ने कहा कि ये चैनल भारत की सिक्योरिटी, पब्लिक ऑर्डर और विदेश संबंधों के बारे में दुष्प्रचार कर रहे थे।  

यह पहला मौका है जब 18 भारतीय यूट्यूब चैनल्स को आईटी नियम, 2021 के तहत प्रतिबन्ध किया गया है।  इनमें एआरपी न्यूज, सरकारी बाबू, ऑनलाइन खबर, डीपी न्यूज, किसान तक, भारत मौसम, दिनभर की खबरें, डीजी गुरुकुल जैसे भारतीय चैनल शामिल हैं।

 वहीं पाकिस्तान के दुनिया मेरे आगे, गुलाम नबी मदनी, हकीकत टीवी, हकीकत टीवी 2.0 का नाम है।  इनके अलावा 3 ट्विटर अकाउंट, एक फेसबुक अकाउंट और एक न्यूज वेबसाइट को भी ब्लॉक किया गया है।
  
Purvanchal News Print की यह खबर आपको को कैसी लगी, कमेंट बॉक्स में अवश्य बताएं। खबर टॉपिक को अपना सुझाव दें

और भी हैं खबरें ..


लखनऊ/ बलिया । यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षा में अंग्रेजी का पेपर लीक होने के मामले में बलिया सहित अलग-अलग जिलों की पुलिस ने अब तक कुल 46 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें जिला विद्यालय निरीक्षक DIOS,प्रिंसिपल से लेकर स्कूलों के बाबू तक शामिल हैं। पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि एक साइबर कैफे संचालक को मोहरा बनाकर पेपर लीक करवाया गया था। ताकि उनके ऊपर आरोप न लगे।  

ADG कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि इस केस में जिला विद्यालय निरीक्षक बृजेश कुमार मिश्रा को गिरफ्तार कारागार भेजा जा चुका है। मास्टरमांइड निर्भय नरायन सिंह (प्रबंधक महाराजी देवी स्मारक इण्टर कालेज) व राजीव प्रजापति सहित कुल 46 लोग अरेस्ट हैं । अब तक की विवेचना में यह बात सामनेआई है कि महाराजी देवी स्मारक इण्टर कालेज में उपलब्ध कराए गए प्रश्न पत्रों के पैकेट से प्रश्न-पत्र को निकाला गया था।