चौसा-बक्सर हाइवे पर तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से नगर पंचायत का 49 वर्षीय सफाई कर्मी गम्भीर रूप से जख्मी हो गया |
सड़क जाम कर विरोध जताते सफाई कर्मी , Photo - PNP |
गुस्साए ग्रामीणों व सफाई कर्मियों ने हाइवे को किया डेढ़ घण्टे जाम, थानाध्यक्ष के आश्वासन पर हटे
चौसा (बक्सर) | चौसा-बक्सर हाइवे पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दुर्गा मंदिर के पास बुधवार की सुबह एक तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से नगर पंचायत का 49 वर्षीय सफाई कर्मी गम्भीर रूप से जख्मी हो गया। जिसे आनन-फानन में उपस्थित ग्रामीणों ने इलाज के लिए पीएचसी ले जाया गया।
उसकी गम्भीर स्थिति होने पर चिकित्सकों ने सदर अस्पताल रेफर किया गया। बाद में फिर उसे पटना रेफर किया गया। वही वाहन चालक वहां से फरार हो गया। ग्रामीणों द्वारा बताया जाता है उक्त निजी वाहन किसी पुलिस कर्मी द्वारा चलाया जा रहा था। इस घटना के बाद नगर के सभी सफाई कर्मी दुर्गामंदिर पर इकठ्ठा हुए, जहां ग्रामीणों के सहयोग से सड़क को डेढ़ घण्टे जाम कर प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। इस दौरान दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई। कड़ी धूप व गर्मी से यात्री परेशान रहे। घटना की जानकारी के बाद पहुंचे थानाध्यक्ष द्वारा दिए आश्वासन पर चौसा-बक्सर हाइवे जाम हटाया गया। हालांकि,इस दौरान मजदूरों के सड़क जाम या सहयोग में नगर पंचायत के ठीकेदार गायब रहे।
जानकारी के अनुसार प्रतिदिन की भांति सफाईकर्मी हादीपुर निवासी महातिम चौधरी उर्फ बंगाली चौधरी सड़क किनारे झाड़ू लगा रहा था। तभी एक तेज रफ्तार कार द्वारा टक्कर मार दी। वही इस कार में फंस जाने से कुछ दूर तक सफाई कर्मी घिसिटते चला गया और गम्भीर रूप से जख्मी हो गया। सूत्रों की माने तो उसी कार चालक ने उसे वाहन बिठा इलाज के लिए भी पहुंचाया गया। जहा गम्भीर चोटिल होने से महातिम को चिकित्सकों ने सदर अस्पताल फिर उसे पटना रेफर कर दिया गया। इधर घटना की जानकारी के बाद सभी सफाईकर्मी उपस्थित हो गए |
वही ग्रामीणों के सहयोग से सड़क को जाम कर दिया, और प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। लगभग डेढ़ घण्टे घटना की जानकारी पर पुलिस बल के साथ थानाध्यक्ष अमित कुमार पहुंचे जहा उन मजदूरों की बात सुनी, उसके बाद उन्होंने मदद कराने का आश्वासन दे जाम को समाप्त कराया गया। बताया गया कि सफाई कर्मी अपने परिवार का भरणपोषण करने वाला इकलौता व्यक्ति था। उसके चार पुत्र भी दिव्यांग है। इधर, परिवार के मुखिया के घायल होने से परिवार पर दुःखो का पहाड़ टूट गया है।
और भी हैं खबरें ..
बक्सर। 12 वर्षों से लापता बिहार के बक्सर जिले के चौसा का छवि मुसहर पाकिस्तान जेल से रिहा के बाद मंगलवार को अधिकारियों की टीम मुफस्सिल थाने पहुंच छवि को थानाध्यक्ष के हवाले किया गया |
इसकी खबर ख़िलाफ़तपुर पहुंचते ही छवि के परिजन दौड़े-दौड़े थाने पहुंचे। थाने में शांत मुद्रा में बैठा छवि अपनों को देखते ही चहक उठा। वह सभी बड़ों को पहचान कर पुकारा, वहीं मां विरती देवी बेटे को देखते ही फफककर रोने लगी। बेटे से लिपट कर कभी आंचल से उसका चेहरा सहलाती तो कभी अपनी आंखों से निकलते आंसुओं को पोंछती।
चौसा (बक्सर) । ईसापुर बाजार में एक व्यवसायिक प्रतिष्ठान में विगत रात्रि गैस रिसाव से आग लग गई। जिसमें 70 हजार नगदी समेत लाखों रुपये मूल्य की संपत्ति जलकर राख हो गए। घटना के कारण गैस सिलिंडर में रिसाव बताया गया। Click here 👉detail news