बिहार विधान सभा स्पीकर ने कवि और साहित्यकार धन्नू लाल प्रेमातुर को किया सम्मानित

बिहार विधान सभा स्पीकर ने कवि और साहित्यकार धन्नू लाल प्रेमातुर को किया सम्मानित

बिहार विधान सभा स्पीकर विजय कुमार सिन्हा ने बक्सर समाहरणालय सभा कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में बुद्धिजीवियों को सम्मानित किया|

 कोइरपुरवां निवासी कवि और साहित्यकार धन्नू लाल प्रेमातुर हुए सम्मानित
 बक्सर। बिहार विधान सभा स्पीकर विजय कुमार सिन्हा ने बक्सर समाहरणालय सभा कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में बुद्धिजीवियों को सम्मानित किया।

 इस क्रम में विधानसभा अध्यक्ष श्री सिन्हा ने बिहार विधानसभा सदस्य संजय तिवारी, डुमरांव विधायक अजित कुशवाहा, राजपुर विधायक विश्वनाथ राम और जिले के डीएम अमन समीर की मौजूदगी में नगर के कोइरपुरवां निवासी कवि और साहित्यकार धन्नू लाल प्रेमातुर को सम्मानित किया। श्री प्रेमातुर ने इस सम्मान के लिए सबके प्रति आभार व्यक्त किया है।  

Purvanchal News Print की यह खबर आपको कैसी लगी, कमेंट बॉक्स में अवश्य बताएं। खबर टॉपिक को अपना सुझाव दें।

और भी हैं खबरें ..

राष्ट्रगान एवं द्वीप प्रज्जवलन के साथ बाल युवा संसद कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

बक्सर। बिहार विधान सभा अध्यक्ष  विजय कुमार सिन्हा यहां पहुँचते ही सर्वप्रथम नाथ बाबा मंदिर, नौलखा मंदिर एवं मामाजी का आश्रम में पूजा-अर्चन किया गया। तत्पश्चात नगर भवन में बाल युवा संसद कार्यक्रम में भाग लिया। राष्ट्रगान एवं द्वीप प्रज्जवलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
  

चौसा (बक्सर) । चौसा के ऐतिहासिक व पौराणिक स्थल का जायजा व इतिहास से रूबरू होने मंगलवार को बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ऐतिहासिक गढ़ चौसा पहुंच गए। यहां की खूबसूरती नजारा को देखते ही उनके मुंह से बरबस निकल पड़ा वाह ! चौसा। यहां निर्माण किये गए फूलों का पार्क, स्तूप, ट्री सेल्फी प्वाइंट तथा खुदाई में मिले मूर्तियों का बखूबी अवलोकन किया। उन्होंने कहा चौसा का बेहद खूबसूरत नजारा है, जो आकर्षक का केंद्र है। इसे सहजेना हम सबकी जिम्मेदारी बनती है।Click here 👉detail news