ऐतिहासिक व पौराणिक स्थल का जायजा व इतिहास से रूबरू होने मंगलवार को बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ऐतिहासिक गढ़ चौसा पहुंच गए।
● बोले- ऐतिहासिक व सांस्कृतिक विरासत को बचाना हम सबकी जिम्मेदारी
● कहा कि, भविष्य को बेहतर करना है तो सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करना होगा।
● महर्षि च्यवन स्थल व वहा निर्माण हो रहे जड़ी बूटियों के पार्क का नजारा देख मुग्ध हुए अध्यक्ष
चौसा (बक्सर) । चौसा के ऐतिहासिक व पौराणिक स्थल का जायजा व इतिहास से रूबरू होने मंगलवार को बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ऐतिहासिक गढ़ चौसा पहुंच गए। यहां की खूबसूरती नजारा को देखते ही उनके मुंह से बरबस निकल पड़ा वाह ! चौसा। यहां निर्माण किये गए फूलों का पार्क, स्तूप, ट्री सेल्फी प्वाइंट तथा खुदाई में मिले मूर्तियों का बखूबी अवलोकन किया। उन्होंने कहा चौसा का बेहद खूबसूरत नजारा है, जो आकर्षक का केंद्र है। इसे सहजेना हम सबकी जिम्मेदारी बनती है।
चौसा के इतिहास से रूबरू हुए विधानसभा अध्यक्ष
विधानसभा अध्यक्ष जिले में आयोजित बाल संसद कार्यक्रम का उद्घाटन को पहुंचे थे। इससे पूर्व भी इनका ऐतिहासिक गढ़ घूमने का कार्यक्रम बना था। लेकिन, कोविड काल के बढ़ते प्रकोप के चलते स्थगित हो गया था। मगर, जिले में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे अध्यक्ष का विशेष रूप से चौसा का इतिहास से रूबरू होने का मौका मिल ही गया। वे दोपहर को पूरे लाव-लश्कर के साथ शेरशाह शौर्य स्थल पर पहुंच गए। यहां स्तूप के पास फोटो सेशन भी करायी।
उन्हें बकायदा चौसा पीओ अजय सहाय ने इतिहास के साथ खूबसूरती से भी रूबरू कराया। उन्होंने इस दौरान पौधरोपण भी किया व गौरैया के लिए बने दाना-पानी के कॉटेज का उद्घाटन भी की। ऐतिहासिक गढ़ पर बने ट्री सेल्फी प्वाइंट पर चढ़कर गंगा व कर्मनाशा के संगम का नजारा लिया।
इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि भविष्य को बेहतर करना है तो सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करना होगा। हमारे सभी जनप्रतिनिधि चाहे विधायक हो या पंचायत प्रतिनिधि या बुद्धिजीवी पदाधिकारी सबको लगके अपनी विरासत को सजाना उसे जीवंत करना हम सबकी जिम्मेदारी बनती है। इस भ्रमण के दौरान उनके साथ राजपुर विधायक विश्वनाथ राम व भाजपा कार्यकर्ता के अलावा सीओ बृजबिहारी कुमार, बीडीओ मो. असलम उपस्थित रहे।
च्यवन मुनि स्थल पर निर्माण हो रहे जड़ी बूटियों का पार्क देख मंत्र मुग्ध हुए अध्यक्ष
चौसा ऐतिहासिक युद्धस्थली से प्रमुख तो है ही लेकिन, चौसा पौराणिक स्थल से भी महत्वपूर्ण है। महर्षि च्यवन मुनि से चौसा का नामकरण हुआ है। ऐतिहासिक स्थल भ्रमण के बाद महर्षि च्यवन मुनि आश्रम की जानकारी के बाद विधानसभा अध्यक्ष को रहा नही गया। वे उस स्थल पर भी जाने की इच्छा जताई। वे ऐतिहासिक स्थल घूमने के बाद महर्षि च्यवन स्थल पहुंचे। जहां वे बेहद खूबसूरत नजारा देख मंत्र मुग्ध हो गए। उन्हें बताया गया कि मुनि के द्वारा बुढ़ापे में यौवन को प्राप्त करने वाला च्यवनप्राश का इन्हीं मुनि की खोज है, जिनके नाम पर मनरेगा से 38 जड़ी बूटियों का पार्क बनाया जा रहा है। ये अच्छी बात है। इसे सवारना जरूरी है और मुनि की प्रतिमा भी स्थापित होनी चाहिए।
Purvanchal News Print की यह खबर आपको कैसी लगी, कमेंट बॉक्स में अवश्य बताएं। खबर टॉपिक को अपना सुझाव दें।
और भी हैं खबरें ..
राष्ट्रगान एवं द्वीप प्रज्जवलन के साथ बाल युवा संसद कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ
बक्सर। बिहार विधान सभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा यहां पहुँचते ही सर्वप्रथम नाथ बाबा मंदिर, नौलखा मंदिर एवं मामाजी का आश्रम में पूजा-अर्चन किया गया। तत्पश्चात नगर भवन में बाल युवा संसद कार्यक्रम में भाग लिया। राष्ट्रगान एवं द्वीप प्रज्जवलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
बक्सर। बिहार विधान सभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा (Bihar Assembly Speaker Vijay Kumar Sinha) 19 अप्रैल 2022 को जिलें में पधार रहे हैं, वे यहां आयोजित कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे। Click here 👉detail news