BJP स्थापना दिवस पर PM बोले, " लोकतंत्र की दुश्मन परिवारवादी राजनीति दलों ने हमेशा वोट बैंक को बढ़ावा दिया "

BJP स्थापना दिवस पर PM बोले, " लोकतंत्र की दुश्मन परिवारवादी राजनीति दलों ने हमेशा वोट बैंक को बढ़ावा दिया "

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परिवारवादी राजनीति की आलोचना करते हुए कहा कि यह राजनीति लोकतंत्र की दुश्मन है, इसे बढ़ावा देने वाले दलों ने हमेशा सिर्फ वोट बैंक की राजनीति की है|

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, file Photo

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परिवारवादी राजनीति की आलोचना करते हुए कहा कि यह राजनीति लोकतंत्र की दुश्मन है, इसे बढ़ावा देने वाले दलों ने हमेशा सिर्फ वोट बैंक की राजनीति की है। वह बुधवार को यहां आभासी माध्यम से भाजपा के स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं, मंत्रियों, सांसदों और पदाधिकारियों को संबोधित कर रहे थे।

 उन्होंने कहा कि देश में कई दशक तक कुछ राजनीतिक दलों ने सिर्फ वोट बैंक की राजनीति की। कुछ लोगों को ही वादे करो और ज्यादातर लोगों को तरसा कर रखो।  भेदभाव, भ्रष्टाचार यह सब वोट बैंक की राजनीति का साइड इफेक्ट था। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा ने इस वोट बैंक की राजनीति को ना सिर्फ टक्कर दी बल्कि देशवासियों को इसके बारे में सतर्क करके इसके नुकसान को समझाने में भी सफल रही है। उन्होंने कहा कि तीन-चार पीढ़ियों तक खफा कर भाजपा को  यशस्वी पार्टी बनाया। भाजपा का मंत्र है कि एक भारत, श्रेष्ठ भारत। चार राज्यों में भाजपा सरकार की डबल इंजन की सरकार लौटी है। 

श्री मोदी ने आगे कहा कि इस बार का भाजपा स्थापना दिवस तीन कारणों से काफी महत्वपूर्ण है।  पहला यह कि इस समय हम देश की आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं। वहीं दूसरा कारण तेजी से बदलती वैश्विक परिस्थितियां और तीसरा भारत के लिए नए अवसर लगातार आ रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं लाभार्थियों तक पहुंच रही हैं और कोरोना  काल में देश ने सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार की मंशा है कि सभी तरह के भेदभाव, तुष्टीकरण और स्वार्थ के आधार पर लाभ पहुंचाने की प्रवृत्ति को पूरी तरह खत्म कर समाज की आखिरी पंक्ति में खड़े आखिरी व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कहा हमारी सरकार राष्ट्रीय हितों को सर्वोपरि रखते हुए काम कर रही है। आज देश के पास नीतियां भी हैं और नियत भी है। देश के पास निर्णय शक्ति भी है और निश्चय शक्ति भी है।
 
आज दुनिया के सामने ऐसा भारत है, जो बिना किसी डर, दबाव के अपने हितों के लिए अडिग रहता है। जब पूरी दुनिया दो विरोधी ध्रूवों में बंटी हो, तब भारत को ऐसे देश के रूप में देखा जा रहा है जो दृढ़ता के साथ मानवता की बात कर सकता है। श्री मोदी ने कहा कि वैश्विक दृष्टिकोण से देखें या राष्ट्रीय दृष्टिकोण से भाजपा और इसके प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व लगातार बढ़ रहा है, इसलिए भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता देश के सपनों का प्रतिनिधि है, देश के संकल्पों का प्रतिनिधि है। इस अमृत काल में भारत की सोच आत्मनिर्भरता की है।  लोकल को ग्लोबल बनाने की है। सामाजिक न्याय और समरसता की है। 

 इन्ही संकल्पों को लेकर एक विचार बीज के रूप में पार्टी की स्थापना हुई थी इसलिए अमृत काल भाजपा के हर कार्यकर्ता के लिए एक कर्तव्य काल है।  बता दें कि भाजपा की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को हुई थी, इस बार पार्टी अपने स्थापना दिवस से लेकर 14 दिनों तक सामाजिक न्याय पखवाड़ा मना रही है  पार्टी ने इस दौरान कई कार्यक्रमों के आयोजन का भी फैसला किया है। 7 अप्रैल से 20 अप्रैल तक देश भर में सामाजिक न्याय के मुद्दे पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।  इस अभियान के दौरान पार्टी कार्यकर्ता भाजपा सरकार की जन कल्याण करी योजनाओं के बारे में जागरूकता फैलाएंगेPurvanchal News Print की यह खबर आपको को कैसी लगी, कमेंट बॉक्स में अवश्य बताएं। खबर टॉपिक को अपना सुझाव दें

और भी हैं खबरें ..

भाजपा के 42वें स्थापना दिवस पर प्रदेश कार्यालय पर सीएम योगी ने किया ध्वजारोहण

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा के स्थापना दिवस पर पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि इस मौके पर शुरू किए जा रहे सामाजिक न्याय पखवारे से समाज के वंचित और शोषित वर्गों को मजबूत करें कि भाजपा की प्रतिबद्धता को नई ऊर्जा मिलेगी।

 योगी ने भाजपा के 42वें में स्थापना दिवस पर बुधवार को अपने संदेश में कहा, " उदात्त लोकतांत्रिक व राष्ट्रीय मूल्यों के प्रति सदा आज विश्व के विशालतम राजनीतिक संगठन भारतीय जनता पार्टी की स्थापना की सभी प्रतिबद्ध एवं समर्पित कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई और ढेरों शुभकामनाएं।" Click here 👉detail news