मोदी सरकार के शासन काल में श्रम अधिकारों पर हमले में तेजी आयी है| मजदूरों की सुरक्षित रोजगार की सम्भावना खत्म करने की लगातार कोशिश की
चकिया बाजार में जूलुस निकाल गांधी पार्क में सभा की, Photo- PNP |
मजदूर दिवस पर चकिया में वाम दलों ने निकाला जुलूस व गांधी पार्क में की सभा
चकिया। मई दिवस की विरासत को आगे बढ़ाने का काम कारपोरेट परस्त नीतियों के खिलाफ संघर्ष करके ही किया जा सकता है। उक्त बातें आज मई दिवस पर चिलचिलाती धूप में माकपा,भाकपा ,आईपीएफ (रेडिकल) व भाकपा माले ने चकिया बाजार में जूलुस निकाल गांधी पार्क में सभा की।
सभा में बोलते हुए वक्ताओं ने कहा कि मोदी सरकार के शासन काल में श्रम अधिकारों पर हमले में तेजी आयी है। मजदूरों की सुरक्षित रोजगार की सम्भावना खत्म करने की लगातार कोशिश किया गय। आरएसएस संघ के नेतृत्व में बनी भाजपा सरकार ने मजदूरों की रोजगार को छीना है। वहीं जो मजदूर रोजगार में थे, उनके बोनस,न्यूनतम मजदूरी,ईपीएफ और ईएस आई जैसी जो न्यूनतम जीवन व रोजगार सुरक्षा संम्बधी सुविधाओं को भी लगातार छीनने की कोशिश ली जा रही है।
मोदी सरकार अपने कार्यकाल में कारपोरेट हितों को पूरा करने में ही लगी रही और देशी- विदेशी पूंजी घरानों के मुनाफे के लिए श्रम सुधारों के नाम पर श्रमिकों के प्रदत्त अधिकारों पर हमला किया। इसलिए अबकी बार मजदूर दिवस को श्रम अधिकार रक्षा दिवस के रूप में मना रहे हैं, क्योकि मोदी सरकार ने देशी विदेशी पूंजीपतियों के मुनाफे बढ़ाने के लिए मजदूर आंदोलन को कुचला, जेल में डालना, बचे खुचे अधिकारों को भी छीनने कि कोशिश किया।
![]() |
सभा में महिला नेत्री गीता शुक्ला, फोटो-pnp |
मई दिवस की परम्परा में लम्बे संघर्षों के दौर में हासिल सीमित कानूनी अधिकारों को छीनने का यह दौर है। मोदी सरकार ने सत्ता संभालने के बाद से ही इसे तेज कर दिया था। एक-एक कर कानूनों को मालिकों के हित में बदलना उसका प्रमुख एजेण्डा रहा है! इसलिए यह मजदूरो के एजेंडे में होना चाहिए।
सभा को माकपा राज्य कमेटी सदस्य राम अंचल यादव,भाकपा के जिला सचिव शुकदेव मिश्रा,आई पी एफ (रेडिकल) के प्रवक्ता अजय राय,माले के राज्य कमेटी सदस्य अनिल पासवान, माकपा जिला सचिव रामअचल यादव, तहसील मंत्री शम्भू नाथ यादव,जनवादी महिला समिति के अध्यक्ष लालमनी विश्वकर्मा,सीटु के जिला अध्यक्ष महान्द,पत्थर खादान युनियन के रामाश्रय ,महिला नेत्री गीता शुक्ला, गीता राय, अखिल भारतीय किसान सभा के परमानन्द कुशवाहा, लालचंद यादव खेत मजदूर के नेता शिवमुरत राम,विजयी राम, जयनाथ ने सम्बोधित किया सभा की अध्यक्षता पत्थर खादान यूनियन रामाश्रय व संचालन रामायण ने किया। क्रांतिकारी गीत, मुसे मोहम्मद जानी, वसीम अहमद, विदेशी राम और अनपढ़ जी प्रस्तुत किया।
● Purvanchal News Print की यह खबर आपको कैसी लगी, कमेंट बॉक्स में अवश्य बताएं। खबर टॉपिक को अपना सुझाव दें।