सोनभद्र: दूल्हा-दुल्हन की एंबुलेंस 108 ने बचाई जान, शादी करके लौट रहे थे नौगढ़, रास्ते में हुआ एक्सीडेंट

सोनभद्र: दूल्हा-दुल्हन की एंबुलेंस 108 ने बचाई जान, शादी करके लौट रहे थे नौगढ़, रास्ते में हुआ एक्सीडेंट

मध्यप्रदेश से शादी करके लौट रहे दूल्हा-दुल्हन के वाहन के टैंकर से टकरा जाने से बुरी तरह से घायल हो गए| एंबुलेंस 108 की सुविधा के तत्काल मौके पर पहुंच जाने से दूल्हा- दुल्हन की जान बच गई|

दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी, Photo-PNP
सोनभद्र। मध्यप्रदेश से शादी करके लौट रहे दूल्हा-दुल्हन के वाहन के टैंकर से टकरा जाने से बुरी तरह से घायल हो गए। यह संयोग रहा कि योगी सरकार की एंबुलेंस 108 की सुविधा के तत्काल मौके पर पहुंच जाने से दूल्हा- दुल्हन की जान बच गई।

मनराजपुर के पीड़ित परिवार से मिले आप सांसद संजय सिंह, राजनीतिक सियासत गरमाई

मनराजपुर की घटना महिला सुरक्षा कानून के उल्लंघन व असंवेदनशीलता का प्रतीक : शालिनी यादव

बड़े बालू माफियाओं के वर्चस्व स्थापित करने के लिए पुलिस ने दिखाई तेजी और घट गई मनराजपुर की घटना !

बताया जाता है कि यूपी के चंदौली के नौगढ़ क्षेत्र के विशेषरपुर गांव के युवक शादी मध्यप्रदेश में हुई और वे वहां से दुल्हन को लेकर वाहन से लौट रहा था। उस वाहन में दुल्हन सहित चार लोग सवार थे तभी जिले में उनकी गाड़ी एक टैंकर टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें दूल्हा जयप्रकाश 21 वर्ष, दुल्हन प्रमिला 20 वर्ष, दुल्हन की छोटी बहन और दूल्हे के छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल दुल्हन, Photo-PNP

इस हादसा के होते ही तत्काल एंबुलेंस 108 को फोन कर बुलाया गया। मौके पर एंबुलेंस 108 के पायलट दीनबंधु दीनानाथ और EMT दीपक ने उन्हें अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। संयोग यह रहा कि समय रहते सभी घायलों का इलाज होने से उनकी जान बच गई। दूल्हा-दुल्हन ने एंबुलेंस कर्मियों की इस सक्रियता के लिए उनके प्रति आभार व्यक्त किया और एंबुलेंस की उपलब्धता के लिए योगी सरकार की नीतियों की वाहवाही की।● Purvanchal News Print की यह खबर आपको कैसी लगी, कमेंट बॉक्स में अवश्य बताएं। खबर टॉपिक को अपना सुझाव दें।