PRJ की राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद घोषित

PRJ की राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद घोषित

पूर्वांचल राज्य जनआंदोलन के राजनैतिक दल में परिवर्तन की औपचारिक घोषणा के साथ पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद का गठन कर दिया गया है|

संस्थापक संरक्षक डा. अजय सिंह, फोटो:pnp 

लखनऊ। विगत 9 वर्षों से पृथक पूर्वांचल राज्य की मांग को लेकर संघर्षरत 2016-17 के दौरान अपने 14 क्रमिक रेल रोको आंदोलनों से चर्चा में आये पूर्वांचल राज्य जनआंदोलन के राजनैतिक दल में परिवर्तन की औपचारिक घोषणा के साथ पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद का गठन कर दिया गया है|

Also Read: योगी के बजट में हुआ पूर्वांचल के साथ भेदभाव, यह कैसा न्याय? बुंदेलखंड से बड़ा पूर्वांचल, फिर भी बराबर बजट आवंटित क्यूं !

ये जानकारी देते हुए पीआरजे के संस्थापक संरक्षक यूपी के पूर्व अपर पुलिस महानिदेशक/ पूर्व IPS डा अजय सिंह ने बताया कि संगठन के संस्थापक अध्यक्ष अनुज राही हिंदुस्तानी को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष, हरवंश पटेल को मुख्य कार्यकारी संयोजक, वंदना रघुवंशी को मुख्य राष्ट्रीय महासचिव 'आंदोलन', सुबाष शुक्ला को मुख्य राष्ट्रीय महासचिव 'संगठन', राजेश पाण्डेय 'विजेता' को मुख्य राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एवं शम्मी नारंग को संयुक्त राष्ट्रीय महासचिव 'मुख्यालय' नियुक्त किया गया है।यह निर्णय संस्थापक मंडल की औपचारिक बैठक में लिया गया।

पढ़ें: आज की ताजा खबरें Hindi News पूर्वांचल व आसपास की हर घटनाक्रम पर नजर। Purvanchal News Print यूपी का भरोसेमंद न्यूज़ पोर्टल। जिसका मकसद पूर्वांचल का समग्र विकास और खुशहाली। एक बड़ी बहस "Purvanchal ki baat" के साथ।