बलारपुर गांव के दो युवकों के वाराणासी के एक कुएं में गिर जाने से मौत हो गई, जबकि उन दोनों को बचाने में जुटा एक युवक की हालत चिंताजनक बनी हुई है|
![]() |
कुएं के बाहर लगी ग्रामीणों की भीड़, फोटो-pnp |
सकलडीहा, चन्दौली। स्थानीय कोतवाली के बलारपुर ग्राम सभा के मोतीराम के साडू का लड़का रोहित और लालचंद राम का बेटा संतोष कुमार अपने चचेरी बहन की शादी में वाराणसी के इमलिया घाट गए हुए थे। जहां दोनों रास्ते में अचानक कुएं में गिर गए। जब कटसिलवा गांव के एक युवक रस्सी के सहारे डूब रहे लड़कों को निकालने की कोशिश की तो वह भी कुएं में गिरकर डूबने लगा। उन युवकों की आवाज सुनकर कुएं के पास लोगों की काफी भीड़ जुड़ गई।
वहां मौजूद लोगों ने किसी प्रकार एक लड़के को बाहर निकाला। जबकि, दो लड़के कुएं के दलदल में फंसे हुए थे, जिनको प्रशासन की मदद से बाहर निकाला गया। लेकिन उन दोनों की मृत्यु हो चुकी थी। अभी भी एक युवक की हालत चिंताजनक बनी हुई है। खबर है कि प्रशासन ने दोनों की डेड बॉडी को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
इधर, जैसे ही इस घटना की जानकारी सकलडीहा के बलारपुर गांव में परिजनों को हुई तो सबका रो-रो कर बुरा हाल हो गया। यह घटना सोमवार रात की बताई गई है।
● Purvanchal News Print की यह खबर आपको कैसी लगी, कमेंट बॉक्स में अवश्य बताएं। खबर टॉपिक को अपना सुझाव दें।