भाजपा जिला महामंत्री सुजीत जायसवाल ने कहा कि भाजपा विकास को अपना मूल एजेंडा मानती है। बीजेपी देश हित के लिए मजबूती से काम कर रही है|
कमालपुर, चंदौली। धानापुर पूर्वी मण्डल भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक मंगलवार को मण्डल अध्यक्ष राजेश तिवारी के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ।
इसमें मोदी सरकार के आठ साल के सेवा सुशासन व गरीब कल्याण कार्यक्रम पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया।वही भाजपाइयों ने सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
भाजपा जिला महामंत्री सुजीत जायसवाल ने कहा कि भाजपा विकास को अपना मूल एजेंडा मानती है।
आज पार्टी की नीतियों से प्रदेश व देश विकास की नई इबादत लिख रही है।आने वाले समय में भाजपा एक ऐसी विकास की लकीर खिंच देगी जिसे निकट भविष्य में कोई भी पार नहीं कर सकता है।सरकार की तमाम महत्वाकांक्षी योजनाएं गांवो में पात्रों को मिल रही है।आज गरीब परिवार के लिए आयुष्मान कार्ड वरदान साबित हो रहा है।गरीबों को छत मुहैया कराकर विकास को आगे बढ़ाने का काम किया जा रहा है।
गांवों में मूलभूत सुविधाओं को तेजी से दिलवाने के काम किया जा रहा है।प्रदेश से अपराध व माफियाओं पर लगाम लग चुका है।इस मौके पर मण्डल अध्यक्ष राजेश तिवारी,अनिल श्रीवास्तव, गणेश अग्रहरि, शैलेन्द्र तिवारी, विकास गुप्ता, प्रभु नाथ मौर्या, संजीत चौधरी, गुड्डू सिंह,अवधेश खरवार, श्रीकांत दुबे, विजय सिंह, सोनू गुप्ता, विकास गुप्ता, संजीवन मिश्रा, विश्वभर मौर्य, राजेश कुमार आदि रहे।
● Purvanchal News Print की यह खबर आपको कैसी लगी, कमेंट बॉक्स में अवश्य बताएं। खबर टॉपिक को अपना सुझाव दें।