UPRVUNL AE Recruitment 2022 | विद्युत विभाग में सहायक इंजीनियर के पदों पर बम्पर भर्ती | आवेदन प्रक्रिया शुरू

UPRVUNL AE Recruitment 2022 | विद्युत विभाग में सहायक इंजीनियर के पदों पर बम्पर भर्ती | आवेदन प्रक्रिया शुरू

यूपी में इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर बेरोजगार बैठे युवकों के लिए उतर प्रदेश विद्युत वितरण उत्पादन निगम आपको मौका दे रहा है। चयनित उम्मीदवार को 1 लाख 77 हजार रुपये तक वेतन मिलेगा। 


उत्तर प्रदेश बिजली उत्पादन निगम लिमिटेड (UPRVUNL) में असिस्टेंट इंजीनियर की भर्ती-2022

उत्तर प्रदेश बिजली उत्पादन निगम लिमिटेड (UPRVUNL) में असिस्टेंट इंजीनियर की भर्ती के लिए आवेदन भरने की प्रक्रिया 23 मार्च 2022 से शुरू हो चुकी है। इस भर्ती के लिए अंतिम तारीख 14 जून 2022 निर्धारित की गई है। फिलहाल, इन पदों के लिए EXAM की अभी कोई तारीख घोषित नहीं हुई है। यहां कुल 118 पदों के लिए आवेदन किया जा सकता है।

 अगर आप असिस्टेंट इंजीनियर के पदों पर कार्य करने के इच्छुक हैं तो तिथि समाप्त होने के पहले निर्धारित प्रपत्र पत्र ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

यूपी में इंजीनियर की पढ़ाई पूरी कर बेरोजगार बैठे युवकों के लिए मौका दे रहा है। परीक्षा बाद चयनित उम्मीदवार को 1 लाख 77 हजार रुपये तक  वेतन मिलेगा।  सिविल,  इलेक्ट्रॉनिक, मैकेनिकल, इलेक्ट्रॉनिक इंस्टूमेंटेशन ट्रेड के लिए सहायक इंजीनियर पद पर चयन होना है। इन सभी पदों के लिए यूपी सरकार ने नोटिफिकेश जारी कर दिया है।  इसके लिए 23 मार्च से ऑनलाइन आवेदन भरे जा रहे हैं। जो भी इच्छुक उम्मीदवार हैं उन्हें चाहिए कि वे बगैर समय गंवाए जल्द से जल्द आवेदन कर दे।

 अगर आप को इस संबंध में पूर्ण जानकारी चाहिए तो इस पोस्ट को अंत तक पढ़ें। विस्तृत जानकारी के लिए विशेष जानकारी के लिए विभाग की सरकारी वेबसाइट पर जाकर लिया जा सकता है।

 कितना होगा वेतन

 असिस्टेंट इंजीनियर के ट्रेनी पदों पर होने वाली भर्ती के चयन में के पश्चात 10 वें भत्ते के अनुसार उनकी Salary रुपये 56 हजार  से लेकर ₹ 1लाख 77 हजार 500 तक होगी।

 भर्ती की योग्यता

 असिस्टेंट सीनियर की भर्ती के लिए उम्मीदवार की योग्यता मान्यता प्राप्त भारत के किसी भी विश्वविद्यालय से संबंधित विषय से इंजीनियर की डिग्री में न्यूनतम 65% मार्क  होना अनिवार्य है। इसकी अधिक जानकारी विभाग के ऑफिशियल वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है।

 न्यूनतम आयु सीमा

 असिस्टेंट इंजीनियर की भर्ती के लिए उम्र न्यूनतम कम से कम 21 वर्ष होना चाहिए और अधिकतम 40 वर्ष तक है। अगर उम्र में कोई छूट चाहिए तो उसके लिए जाति प्रमाण पत्र जरूरी है। इससे अधिक आयु सीमा में छूट मिल सकता है। विस्तृत  जानकारी विवरण विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। इस प्रकार अधिकतम आयु सीमा में उत्तर प्रदेश विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड के नियम 2022 के अनुसार दी जा सकती है।

 कुल पदों की संख्या: 118

 यहां असिस्टेंट इंजीनियर की भर्ती के लिए मैकेनिक इंजीनियर 61पद, इलेक्ट्रिकल के 28 , इलेक्ट्रॉनिक व इंस्ट्रूमेंटेशन के 17 पद, सिविल इंजीनियर के 12 पद हैं। इस प्रकार कुल संख्या 118 पदों के लिए आवेदन मांगा गया है।

आवेदन की फीस कितनी

UPRVUNL में असिस्टेंट इंजीनियर के पदों की भर्ती के लिए आवेदन फीस निर्धारित की गई है। इसमें कुछ वर्ग के लिए अलग-अलग फीस है। 

इस भर्ती में जनरल, ओबीसी, EWS वर्ग के लिए आवेदन फीस ₹1180 निर्धारित की गई है। जबकि ST/SC के लिए 826 रुपये है। इसको फीस को आवेदन करते समय उम्मीदवार डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, ई-चालान के माध्यम से जमा कर सकता है।