12 किलो गांजा के साथ पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

12 किलो गांजा के साथ पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने सिसवार पंचायत के कानडीहरा गांव से 12 किलो गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है|

गिरफ्तार गांजा तस्कर, फोटो-pnp

purvanchalnewsprint.blogspot.com |कुदरा (कैमूर)। स्थानीय पुलिस ने सिसवार पंचायत के कानडीहरा गांव से 12 किलो गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। 


मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर कुदरा थाना अध्यक्ष शशि भूषण कुमार, एसआई विकास कुमार, हवलदार सत्यनारायण उरांव द्वारा छापेमारी कर कानडीहरा ग्रामवासी राधा मोहन गुप्ता पिता सरजू गुप्ता एवं रोहतास जिला के करगहर थाना क्षेत्र के पानापुर ग्रामवासी विकास उपाध्याय पिता देवा शंकर उपाध्याय को 12 किलो गांजा सहित गिरफ्तार किया।


 मीडिया से वार्ता के दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अहमद खान द्वारा बताया गया कि गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ किया जा रहा है, आगे की कार्रवाई जारी है।

रिपोर्ट: कुमार चन्द्र भूषण तिवारी

बिहार की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें