जीवन को रोगमुक्त करने के लिए योग जरूरी-सुशील सिंह

जीवन को रोगमुक्त करने के लिए योग जरूरी-सुशील सिंह

सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने कहा की आज के समय मे योग को अपने जीवनचर्या में शामिल करना नितांत आवश्यक है।

राष्ट्रीय इंटर कालेज कमालपुर के परिसर में योग करते भाजपाई, फोटो-pnp।

Purvanchal News Print | कमालपुर, चन्दौली। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मंगलवार को राष्ट्रीय इंटर कालेज परिसर में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

मुख्य अतिथि सैयदराजा विधायक सुशील सिंह व विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख धानापुर अजय सिंह व पूर्व जिपंस सुशील सिंह जनौली सहित भाजपाइयों ने योग कर निरोग होने का संदेश दिया।

इस दौरान योग शिक्षक नन्दलाल ने उपस्थित सभी लोगों को योग कराकर उनके महत्व पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया।

सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने कहा की आज के समय मे योग को अपने जीवन चर्या में शामिल करना नितांत आवश्यक है।

Click Read: यूपी सरकार के मंत्री मत्स्य विभाग डॉ. संजय कुमार निषाद जनपद भ्रमण के दौरान आठवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में हुए शामिल

योग से मनुष्य पूरी तरह से निरोग रह सकता है।आज के भागम दौड़ जिंदगी में योग का काफी महत्व है।स्वस्थ शरीर व स्वस्थ मनुष्य के लिए योग बहुत ही सरल है।प्रतिदिन योगकर जीवन को रोगमुक्त बना सकते है।

योग को हम नियमित दिनचर्या का हिस्सा बनाकर खुद तो स्वस्थ रह ही सकते है।वही सभी को भी योग के लिए प्रेरित कर सकते है।योग करने से मनुष्य निरोग रह सकता है।

इस मौके पर हरिबंश उपाध्याय, नन्दकुमार पांडेय, राजेश तिवारी, राजेश सिंह, रितेश पांडेय, अजीत पांडेय, गणेश अग्रहरि, शिवजी वर्मा, अरविंद वर्मा, अनिल श्रीवास्तव, विकास गुप्ता आदि रहे।👉 Uttar Pradesh की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 👏

☝पढ़ें: आज की ताजा खबरें Hindi News पूर्वांचल व आसपास की हर घटनाक्रम पर नजर। Purvanchal News Print यूपी का भरोसेमंद न्यूज़ पोर्टल। जिसका मकसद पूर्वांचल का समग्र विकास और खुशहाली सिर्फ "Purvanchal ki baat" के साथ |