अंचल कार्यालय ने आग पीड़िता के खाते में भेजी मुआवजे की राशि

अंचल कार्यालय ने आग पीड़िता के खाते में भेजी मुआवजे की राशि

मेउड़ा पंचायत के रामडिहरा गांव में कन्हैया राम के पुस के बने घर में अचानक आग लगने से गृहस्थी का सारा सामान जलकर खाक हो गया था|
अंचल पदाधिकारी पंकज कुमार राजस्व अधिकारी सुचिता कुमारी पीड़िता मीरा देवी, फोटो-pnp

कुदरा(कैमूर)। अंचल अंतर्गत मेउड़ा पंचायत के रामडिहरा गांव में शुक्रवार को अचानक कन्हैया राम के पुस के बने घर में अचानक आग लगने से गृहस्थी का सारा सामान जलकर खाक हो गया था। 

अंचल पदाधिकारी पंकज कुमार के निर्देश में मौके पर पहुंचे अंचल निरीक्षक लालबाबू सिंह ने निरीक्षण किया गया था और पीड़ित की पत्नी मीरा देवी द्वारा जनता दरबार हेतु थाना परिसर में पहुंचे अंचल पदाधिकारी को आवेदन देते हुए अपनी व्यथा सुनाई थी। फिर प्रशासन विभाग को सनहा हेतु आवेदन दिया गया। पर प्रशासनिक कर्मियों द्वारा पीड़िता के पीड़ा को दरकिनार कर सनहा नहीं लिखा गया। जिससे कि अंचल पदाधिकारी भी प्रशासनिक कर्मियों से क्षुब्ध दिखें। 

अंचल पदाधिकारी पंकज कुमार द्वारा पीड़िता के प्रार्थना पत्र को स्वीकार कर त्वरित कार्रवाई करते हुए आपदा प्रबंधन के तहत ₹13,900 की राशि पीड़िता मीरा देवी पति कन्हैया राम के खाते में भेजने हेतु नाजीर चंदन कुमार को निर्देशित किया। चंदन कुमार द्वारा पीड़िता के खाते में उपरोक्त राशि तत्काल भेजा गया। इस राशि के मिलने से पीड़ित परिवार ने नीतीश सरकार को धन्यवाद दिया।